Uncategorized

*बुद्ध पुत्र प्रवर्तक देव का दीक्षा दिवस तप त्याग एवं निराश्रितों को भोजन कराकर मनाया*



बुद्ध पुत्र प्रवर्तक देव का दीक्षा दिवस तप त्याग एवं निराश्रितों को भोजन कराकर मनाया

खिरकिया जिन शासन गौरव आचार्य प्रवर पूज्य श्री उमेश मुनि जी महाराज साहब के आज्ञानवर्ती बुद्ध पुत्र प्रवर्तक देव पूज्य श्री जिनेन्द्र मुनि जी महाराज साहब के 39 वे एवं अनु वत्स पूज्य संयत मुनि जी का दीक्षा दिवस के प्रसंग को तप त्याग के साथ बनाया इस अवसर पर खिरकिया श्री संघ की चंदना श्राविका संगठन के द्वारा अन्नपूर्णा निशुल्क भोजन केंद्र में निराश्रितों को भोजन करवाया गया पूज्य श्री के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए श्रीमती विजया रांका, सुनंदा कोचर ने संगठन की ओर से पूज्य श्री को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर सरोज बनवट ,राजश्री मेहता ने भी अनुमोदना करते हुए शुभकामना प्रकट की श्रीमती संध्या मेहता श्रीमती संगीता भंडारी ने पूज्य श्री के गुणो को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित ज्ञान दर्शन चरित्र में खूब अभिवृद्धि करें ऐसी शुभकामनाएं प्रकट की इस अवसर पर शालू जी भंडारी और दीपाली सांड ने भी पूज्य गुरुदेव को शुभकामनाएं प्रकट करते हुए वे अपने परम लक्ष्य की ओर बड़े ऐसी भावना भाई मौसमी मुनोत, पूर्वी श्रीश्रीमाल और रश्मि श्रीश्रीमाल ने भी पूज्य श्री के प्रति अपनी समर्पणा व्यक्त की






Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!