Uncategorized

*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन*…. *भाजपा के संगठन महापर्व का हुआ भव्य समापन, पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कह दी बड़ी बात* ….. *(देखे वीडियो)*

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन

संगठन महापर्व का हुआ भव्य समापन, पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

 

रिपोर्ट:यश पांडे

नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व का आज भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर पार्टी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। नितिन नबीन निर्विरोध रूप से इस पद पर निर्वाचित हुए हैं और वे भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यालय दिल्ली से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

देखे वीडियो

 

 

संगठन महापर्व के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की नियुक्ति को पार्टी में युवा नेतृत्व और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!