*भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने दिल्ली में की भेंट*….. *शुभकामनाएं दी*




भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने की भेंट…..
शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली।
रिपोर्ट:यश पांडे

विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी से पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता श्री कमल पटेल ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कमल पटेल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं नितिन नवीन जी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सुदृढ़ होकर राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन अपने उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल से पार्टी को सफलता के नए शिखरों तक ले जाएंगे और “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।









