मध्य प्रदेश

*भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश*…… *भाजपा का उद्वेश्य राष्ट्र निर्माण:राजेश वर्मा (भाजपा जिला अध्यक्ष)* *(देखे वीडियो)* ,….. *चारूवा गुप्तेश्वर गौशाला में हुई भाजपा की बैठक संपन्न खिरकिया के दोनों मंडलों के कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में रहे उपस्थित*

*भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश*……

,…..
*चारूवा गुप्तेश्वर गौशाला में हुई बैठक संपन्न खिरकिया के दोनों मंडलों के कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में रहे उपस्थित*

रिपोर्ट;यश पांडे

देखे वीडियो

 

चारूवा
गुप्तेश्वर गौशाला परिसर में खिरकिया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य जनसेवा और राष्ट्रसेवा है। उन्होंने संगठन की मजबूती, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया।

राजेश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से ही संगठन गांव-गांव तक मजबूत होता है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता और सेवा संकल्प के साथ किया गया।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह सांखला ने सभी को संबोधित करते हुए बीजेपी संगठन से जुड़े सभी कार्यक्रमों ओर बैठकों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी

जिला भाजपा में महामंत्री राजेश गोदारा ने कार्यकर्ताओं से कहा भारतीय जनता पार्टी से हम सभी की अपने गांव अपने नगर में पहचान है अपने नैतिक मूल्यों के साथ आप सभी भाजपा के विचार सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचाए
इस अवसर पर भाजपा मंडल के दोनों मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ओर संजय यादव उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!