*बेमौसम बारिश से चिया सीड्स फसल तबाह, किसान ने मांगी राहत*…. *चिया सीड्स की खेती पर बारिश की मार, बीमा राशि की मांग* *ग्राम चौकड़ी के नव प्रयोगी किसान अनिल विश्नोई की चिया फसल*…. *पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल को अवगत कराया*


बेमौसम बारिश से चिया सीड्स की फसल हुई खराब, किसान ने राहत व बीमा राशि की मांग की
ग्राम चौकड़ी के नवउद्यमी किसान अनिल विश्नोई की चिया सीड्स की फसल बेमौसम बारिश के कारण पूरी तरह खराब हो गई। फसल नष्ट होने से किसान को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।
देखे वीडियो
इस संबंध में किसान अनिल विश्नोई ने राहत सहायता एवं फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देना चाहती है, तो ऐसे समय में किसानों का साथ देना अत्यंत आवश्यक है।

किसान ने इस विषय में पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल को अवगत करवाया
पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने कहा कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है एवं आज मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे
अनिल विश्नोई ने कहा कि किसान नेता कमल पटेल हमेशा किसानों की हर समस्या में उनके साथ खड़े रहे हैं और पूर्व में भी कई किसानों को बीमा राशि दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
किसानों को उम्मीद है कि इस बार भी उन्हें शीघ्र राहत प्रदान की जाएगी।




