*21 दिवसीय माँ नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे श्रद्धालु, छिपावाड़ में हुआ भव्य आत्मीय स्वागत*…… *…(देखे वीडियो)*……. *माँ नर्मदा की कृपा से सकुशल लौटी परिक्रमा यात्रा, 50 श्रद्धालुओं का पुष्प-मालाओं से अभिनंदन*…… *नर्मदा मैया की जयकारों के बीच परिक्रमा वासियों का आत्मिक स्वागत, सेवा और समर्पण का अद्भुत दृश्य*…… …… *25 वर्षों की निस्वार्थ सेवा को मिला सम्मान, नर्मदा परिक्रमा से लौटे भक्तों का हुआ भावुक अभिनंदन*……..






माँ नर्मदा परिक्रमा कर लौटे भक्तगण, छिपावाड़ में हुआ आत्मीय व भावपूर्ण स्वागत
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
खिरकिया।
माँ नर्मदा की असीम कृपा से 21 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे श्रद्धालुओं का छिपावाड़ में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। ग्राम कालधड़ निवासी दुर्गाप्रसाद मुछाला, चिंताबाई मुछाला एवं अरुणा बाई सोलंकी सहित आसपास के क्षेत्र से कुल 50 श्रद्धालुओं ने बस द्वारा यह पुण्य यात्रा संपन्न की।

परिक्रमा से सकुशल लौटने पर छिपावाड़ स्थित विजय खरबड़िया के हीरो होंडा शोरूम परिसर में सभी नर्मदा परिक्रमा वासियों का श्रीफल, माला एवं प्रभावना भेंट कर भावपूर्ण अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर यात्रा के सूत्रधार रामपाल शर्मा एवं सीमा बाई शर्मा का साफा, माला और श्रीफल भेंट कर विशेष सम्मान किया गया।
शर्मा दंपत्ति ने बताया कि वे विगत 25 वर्षों से न्यूनतम खर्च में नर्मदा परिक्रमा यात्राएं कराते आ रहे हैं। यात्रा के दौरान प्याज-लहसुन जैसी तामसिक वस्तुओं का पूर्ण त्याग किया जाता है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत के पचखान भी लिए हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विजय खरबड़िया द्वारा लगभग 20 वर्ष पूर्व नर्मदा परिक्रमा हेतु निःशुल्क हीरो होंडा वाहन उपलब्ध कराया गया था, जो आज भी सेवा में निरंतर चल रहा है।
इस पुण्य आयोजन में दुर्गाप्रसाद मुछाला के सहयोग की भी सभी ने सराहना की। सम्मान समारोह का संचालन आशीष समदड़िया (खिरकिया) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में दुर्गाप्रसाद मुछाला एवं विजय खरबड़िया ने सभी श्रद्धालुओं एवं उपस्थितजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
परिक्रमा उपरांत ग्राम कालधड़ पहुंचने पर चिंताबाई मुछाला एवं दुर्गाप्रसाद मुछाला का कमलचंद समदड़िया एवं आशीष समदड़िया परिवार द्वारा भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर शंकर खरबड़िया, ओमप्रकाश मुछाला (सरपंच, कालधड़), नारायण गुर्जर, मनोज मौर्य, राजू सोलंकी, युवा पत्रकार यश पांडे सहित सैकड़ों श्रद्धालु व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जानकारी: आशीष समदड़िया।










