मध्य प्रदेश

*12 जनवरी को भोपाल में पंचायत सचिव महासम्मेलन एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत सम्मान समारोह*….. *पंचायत सचिव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल ने की अपील (देखे वीडियो)*

 

 

12 जनवरी को भोपाल में पंचायत सचिव महासम्मेलन एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत सम्मान समारोह

रिपोर्ट:,यश पांडे

 

देखे वीडियो

 

भोपाल।
भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पंचायत सचिव महासंघ परिवार द्वारा आगामी 12 जनवरी 2026 को भोपाल में एक भव्य पंचायत सचिव महासम्मेलन एवं मुख्यमंत्री स्वागत–सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव के स्वागत एवं सम्मान के साथ-साथ पंचायत सचिवों के हितों को लेकर ऐतिहासिक माना जा रहा है।

प्रदेश कार्यकारिणी समिति की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि इस गरिमामय आयोजन में प्रदेशभर से पंचायत सचिव बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। सम्मेलन के दौरान पंचायत सचिवों को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।

कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से हरनूर पैलेस, श्यामला हिल्स (मुख्यमंत्री निवास के सामने), भोपाल में किया जाएगा। संगठन द्वारा प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में निवासरत पंचायत सचिवों से अपील की गई है कि वे समय रहते भोपाल पहुंचने की तैयारी करें तथा सभी जिलों में बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस कार्यक्रम को भारतीय मजदूर संघ एवं मध्यप्रदेश पंचायत सचिव महासंघ का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।
यह सूचना प्रदेश महामंत्री बीएमएस श्री कुलदीप सिंह गुर्जर के अनुमोदन उपरांत जारी की गई है।

आयोजन के निवेदक एवं आयोजक मंडल में
राजेश पटेल (अध्यक्ष, म.प्र. पंचायत सचिव महासंघ),
अर्जुन सिंह सोलंकी (महामंत्री) एवं
अशोक मराठे (माडिया प्रभारी) शामिल हैं।

यह सम्मेलन पंचायत सचिवों की एकता, अधिकारों और सम्मान का प्रतीक बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!