धर्म

*वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश पटेल गोयत का नर्मदा परिक्रमा में खिरकिया नगर में हुआ भव्य स्वागत* ….. ….*(देखे वीडियो)* *ये मेरी गैर राजनीतिक धार्मिक यात्रा :राजेश पटेल* …… *खिरकिया की धार्मिक आध्यात्मिक संस्कृति अनुसार नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन*…… *वरिष्ठ समाज सेवी बद्री पटेल सांगवा ने बताया मां नर्मदा परिक्रमा का महत्व कहा ये हमारा सौभाग्य हम नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा करते है* ….. *राजेश पटेल गोयत ने अपने गृह ग्राम गोयत का आध्यात्मिक महत्व बताया नर्मदा पुराण में है ग्राम गोयत का जिक्र*….. *(देखे वीडियो)*

 

 

*वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश पटेल गोयत का नर्मदा परिक्रमा में खिरकिया नगर में हुआ भव्य स्वागत* …..

….

*ये मेरी गैर राजनीतिक धार्मिक यात्रा :राजेश पटेल*
……

*खिरकिया की धार्मिक आध्यात्मिक संस्कृति अनुसार नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन*……

*वरिष्ठ समाज सेवी बद्री पटेल सांगवा ने बताया मां नर्मदा परिक्रमा का महत्व कहा ये हमारा सौभाग्य हम नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा करते है*
…..
*राजेश पटेल गोयत ने अपने गृह ग्राम गोयत का आध्यात्मिक महत्व बताया नर्मदा पुराण में है ग्राम गोयत का जिक्र*
…..

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया।

माँ नर्मदा के परम भक्त एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राजेश पटेल गोयत इन दिनों पावन नर्मदा परिक्रमा पर हैं। इसी क्रम में उनके खिरकिया नगर आगमन पर नगर की धार्मिक-आध्यात्मिक परंपराओं के अनुरूप श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं आत्मीय स्वागत से संपूर्ण वातावरण धर्ममय और भक्तिमय हो उठा।

देखे वीडियो

इस अवसर पर श्री राजेश पटेल गोयत ने स्पष्ट किया कि यह उनकी पूर्णतः गैर-राजनीतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा आत्मशुद्धि, सेवा और साधना का मार्ग है, जिसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। माँ नर्मदा के चरणों में समर्पण ही इस यात्रा का मूल भाव है।

देखे वीडियो

देखे वीडियो

वरिष्ठ समाज सेवी बद्री पटेल सांगवा

 

खिरकिया की धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्कृति के अनुरूप नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के स्वागत-अभिनंदन की परंपरा का निर्वहन करते हुए नगरवासियों द्वारा जलपान, विश्राम एवं सेवा की समुचित व्यवस्थाएं की गईं। वरिष्ठ समाजसेवी श्री बद्री पटेल सांगवा ने माँ नर्मदा परिक्रमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नर्मदा परिक्रमा भारतीय सनातन संस्कृति की महान परंपरा है, जिसमें सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है।

देखे वीडियो राजेश पटेल

 

 

राजेश पटेल गोयत ने अपने संबोधन में अपने गृह ग्राम गोयत के आध्यात्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए बताया कि नर्मदा पुराण में ग्राम गोयत का उल्लेख मिलता है, जो इस क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नर्मदा अंचल की भूमि तप, त्याग और साधना की भूमि रही है, जहां की परंपराएं आज भी जीवंत हैं।
उल्लेखनीय है राजेश पटेल गोयत ग्राम वासियों के सभी के सहयोग से नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए सदाव्रत का भी ग्राम गोयत ने आयोजन करते है

परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ राजपूत छात्रावास में रात्रि भोज एवं विश्राम की व्यवस्था की गई। प्रातःकाल भजन-भक्ति के वातावरण में नर्मदा श्रद्धालुओं की यात्रा खिरकिया के मुख्य मार्ग से निकली। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय चौहान के प्रतिष्ठान पर बड़ी संख्या में नागरिकों, सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, किसानों, व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार ग्रहण कर नर्मदा परिक्रमा यात्रा पद पोखरनी की ओर अग्रसर हुई। इस अवसर पर श्री संजय चौहान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खिरकिया की पहचान एक आध्यात्मिक एवं धार्मिक नगरी के रूप में है, जहां सभी धर्मों के लोग माँ नर्मदा के प्रति समान आस्था रखते हैं। यह नगर का सौभाग्य है कि वह माँ नर्मदा के तट के समीप स्थित है।

श्री राजेश पटेल गोयत के परम मित्र सावन शर्मा एवं मंजीत बघेल ने बताया कि श्री गोयत आजीवन नर्मदा भक्त हैं तथा परिक्रमा के दौरान प्रतिदिन लगभग 50 हजार नाम जप करते हैं। उन्होंने कहा कि खिरकिया में सभी राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किए गए स्वागत-अभिनंदन से नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतिष्ठा और अधिक सुदृढ़ हुई है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा, समाजसेवी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने माँ नर्मदा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।

नर्मदा पारिकर कर रहे श्रद्धालुओं के स्वागत अभिनंदन के लिए बड़ी संख्या में समाज सेवी गणमान्य नागरिक एकत्रित हुए

बद्री पटेल सांगवा पुरुषोत्तम कोठारी सुगन भंडारी श्याम सिंग राजपूत महेंद्र सिंग खनूजा अनिल दरबार रेवा राजपूत दुर्गा पाटिल संजय चौहान रमेश पटेल सलिल साकल्ले योगेश नागड़ा राम खारबडिया राकेश पाराशर संजय मिश्रा इस्माइल खान रामनिवास पटेल शशिकांत धाकरिया संदीप भदौरिया दीपक महेश्वरी असलम खान अयूब खान मोरगढ़ी बलदार खान संजय छिपा चारूवा सावन शर्मा राजू राजपुर आनंद चौहान मंजीत बघेल अवनीश पगारे आकाश चंद्रवंशी विष्णु मोरी गोल्डी कुशवाहा भूपेंद्र राजपूत आशुतोष कोठारी शैलू बोरसे सुनील छाचर नरेंद्र आठनेरे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!