*श्री साधुमार्गी जैन संघ मध्यप्रदेश अंचल का आंचलिक सम्मेलन उत्साह पूर्वक बदनावर में हुआ संपन्न*…. *(देखे वीडियो)* *देव – गुरु व धर्म के प्रति श्रद्धा – समर्पणा एवं धार्मिक सामाजिक प्रकल्पों में अभिवृद्धि के उद्देश्य से प्रवास के दूसरे दिन आंचलिक सम्मेलन बदनावर में सम्पन्न*

<img src=”https://pandeyjinews24.in/wp-content/uploads/2025/11/IMG-


श्री साधुमार्गी जैन संघ मध्यप्रदेश अंचल का आंचलिक सम्मेलन उत्साह पूर्वक बदनावर में हुआ संपन्न।
देव – गुरु व धर्म के प्रति श्रद्धा – समर्पणा एवं धार्मिक सामाजिक प्रकल्पों में अभिवृद्धि के उद्देश्य से प्रवास के दूसरे दिन आंचलिक सम्मेलन बदनावर में सम्पन्न।
रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो




खिरकिया:- श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन बीकानेर के अंतर्गत श्री साधुमार्गी जैन बीकानेर संघ बदनावर द्वारा श्री साधुमार्गी जैन संघ मध्यप्रदेश अंचल के साधुमार्गी संघ पदाधिकारियों सदस्यों एवं गुरुभक्तों के संवादों का आदान प्रदान हेतु आंचलिक सम्मेलन बदनावर की पुण्यधरा पर 15 दिसंबर दिन सोमवार को प्राची रिसोर्ट्स पर रखा गया जिसमें 300 से अधिक श्रद्धावान,शासन निष्ठ,गुरुभक्तों की उपस्थिति से सदन में उत्साह का माहौल व्याप्त रहा।
पधारे अतिथियों का अभिनंदन तिलक लगाकर किया गया। सभी का परिचय अपनी ओजस्वी – तेजस्वी एवं अपनी चीर परिचित अनूठी शैली में युवा रत्न,देश में कई राज्यों से व्यसन मुक्ति अभियान,संस्कार जागरण की प्रेरणा पुरस्कार प्राप्त महेश नाहटा नगरी एवं राष्ट्रीय मंत्री विनोद मेहता रतलाम ने सयुक्त रूप से संचालन कर सभी को मंत्र मुग्ध किया।
इस अवसर पर श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के गौरवशाली राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वीर पिता नरेंद्र गांधी जावाद ने कहा कि हम भाषण देने नहीं संवाद हेतु उपस्थित हुए आप सभी की जिज्ञासाओं का समाधान होना ही इस आंचलिक शिविर का मुख्य उद्देश्य रहा है। गांधीजी के इस आव्हान के बाद उपस्थित जन समुदाय द्वारा जिज्ञासाओं की झड़ी लगा दी गई आगे आपने संघ द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी एवं संघ विकास में सहयोगी जैसे हायर एजुकेशन लोन,छात्रवृत्ति योजना,व्यसनमुक्ति अभियान,समता भवन निर्माण, स्वास्थ योजना,विहार सेवा आदि योजनाओं प्रकल्पों को आपके द्वारा अधिकांश का सटीक समाधान प्राप्त होने से सदन में उपस्थित भक्तों की संघ विकास में सहयोग की भावना में अभिवृद्धि हुई।


राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश बच्छावत बीकानेर ने देश के सभी क्षेत्रों का प्राप्त डेटा के अनुसार जानकारियों से सदन को अवगत करवाया और बताया कि साधुमार्गी संघ में आचार्य श्री रामेश की नेश्राय में 544 साधु साध्विया जी जिनशासन की भव्य प्रभावना कर रही है।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश बच्छावत ने कहा किसी भी कार्य को करने के लिए अर्थ की आवश्यकता होती है और जब बड़े काम होंगे तो अर्थ भी ज्यादा लगेगा इसलिए आप सभी इंदम न मम ये मेरा नहीं है मतलब अपनी कमाई का कुछ प्रतिशत संघ में देवे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला समिति चंचल सांखला दुर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला शक्ति भी संघ हित में बहुत सी धार्मिक सामाजिक प्रवृत्तियों को संचालित कर रही हैं आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
दानपेटी,धर्मपाल प्रवृत्ति,उत्क्रांति – समता सर्व मंगल, शिविर,इंदम न मम,विहार सेवा,समता संस्कार पाठशाला आदि ने इन प्रवृत्तियों एवं आयामों की जानकारी से सभी को अवगत कराया।
इस अवसर पर श्री अ.भा.सा.जैन संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय टंच बदनावर ने भी कहा कि मुझे संघ ने जो दायित्व प्रदान किया गुरु कृपा एवं आप सभी के साथ से हम ऐसे ही नए नए आयामों के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री मदनलाल कटारिया रतलाम, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचन्द बोहरा बदनावर,राजमल पवार कानवन, अजीत चेलावत जवाद ,पूर्व राष्ट्रीय मंत्री कमल पिरोदिया रतलाम। महिला समिति की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संध्या धड़ीवाल रायपुर,उपाध्यक्ष प्रतिभा ललवानी रतलाम एवं मंत्री बर्षा सेठिया उज्जैन समता युवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित कोठारी नीमच एवं मंत्री मनीष ओस्तवाल जावरा सहित
राष्ट्रीय एवं आंचलिक पदाधिकारियों, कार्यकारणी सदस्यों एवं ऊर्जावान गुरुभक्तो की उपस्थिति में कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ।
संयम शतम में दीक्षित चारित्र आत्माओं के वीर परिवार के परिजनों का अभिनंदन संघ द्वारा किया गया।पधारे अतिथियों का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय टंच ने सभी का आभार माना।
जानकारी आशीष समदड़िया खिरकिया ने प्रदान की।










