Uncategorized

*सीएमओ के खिलाफ पार्षदों के धरना प्रदर्शन का भाजपा संगठन ने लिया संज्ञान*……. *धरना स्थल पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर सोनी ओर मंडल अध्यक्ष संजय यादव पहुंचे*…… ..*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को भाजपा संगठन ने स्थिति से अवगत कराया*….. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ओर जिला कलेक्टर से नगर परिषद में हस्तक्षेप की मांग की*…..




सीएमओ के खिलाफ पार्षदों का धरना, भाजपा संगठन ने लिया संज्ञान

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर सोनी

भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव

नगर परिषद सीएमओ के खिलाफ पार्षदों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा संगठन ने गंभीरता से संज्ञान लिया। धरना स्थल पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर सोनी एवं मंडल अध्यक्ष संजय यादव स्वयं पहुंचकर पार्षदों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी भाजपा संगठन द्वारा पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को दी गई। पार्षदों ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल एवं जिला कलेक्टर से नगर परिषद के मामलों में शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या के निराकरण की मांग की।

भाजपा संगठन ने आश्वस्त किया कि पार्षदों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित और शीघ्र समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

नगर परिषद उपाध्यक्ष विजयंत गौर

इसके पहले नगर परिषद विजयंत गौर ने नगर अरिषद में प्रोसिडिंग रजिस्टर में एंट्री को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों पर सवाल खड़े किए
भाजपा पार्षदों के साथ कुछ देर के लिए धरना स्थल पर नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष किरण आठनेर भी शामिल हुई ओर कहा पार्षदों ओर आम जनता के विकास कार्यों के लिए मै मैं भी इनका समर्थन करती हु

धरने पर भाजपा पार्षद रामा सत्यनारायण गौर श्रीमती पूप्षा अनिल जैन नेहा रविंद्र दुआ लक्ष्मी संजय यादव सोनम पीयूष सोनी सुरेंद्र आठनेरे राजेश मालाकार पार्षद संगीता पांडे के प्रतिनिधि अरुण पांडे उपस्थित थे
नगर परिषद उपाध्यक्ष विजयंत गौर ने बताया पार्षद नितिन गुप्ता अपनी धार्मिक यात्रा में बाहर है और फूलबाई उईके का स्वस्थ ठीक नहीं होने के कारण वो भी नगर से बाहर है





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!