मध्य प्रदेश
*राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी बद्री पटेल की माताजी का निधन*….. *चारूवा गुप्तेश्वर मुक्तिधाम में होगा आज दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार*


राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी बद्री पटेल की माताजी का निधन…
रिपोर्ट:यश पांडे

राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री बद्री पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता दशरथ पटेल सांघवा की पूज्य माताजी सीता बाई का दुखद निधन हो गया है। यह समाचार समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।
दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे चारूवा गुप्तेश्वर मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
जैसे पूज्य माताजी के निधन की सूचना मिली सभी ने बड़ी संख्या में सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदनाएं व्यक्त की ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं गहरी संवेदनाएं 🙏





