*राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष बद्रीप्रसाद पटेल की माताजी सीता बाई पटेल के निधन पर श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ बीकानेर ने शोक संदेश पत्र जारी किया*…..।।।।।…… *(देखे वीडियो)* …… *श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के सदस्यों ने स्वर्गीय सीता बाई को ग्राम सांगवा पहुँच कर शोक श्रद्धांजलि- भावांजलि अर्पित की*….. *(देखे वीडियो)* …….।।।।।……. *सांगवा में पटेल परिवार की ओर से माताजी सीताबाई की स्मृति में खिरकिया “समता भवन” को इक्कावन हजार की राशि का चेक प्रदान किया*…… *(देखे वीडियो)* ……..

*राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष बद्रीप्रसाद पटेल की माताजी सीता बाई पटेल के निधन पर श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ बीकानेर ने शोक संदेश पत्र जारी किया*…..
……
*श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के सदस्यों ने स्वर्गीय सीता बाई को ग्राम सांगवा पहुँच कर शोक श्रद्धांजलि- भावांजलि अर्पित की*…..
*सांगवा में पटेल परिवार की ओर से माताजी सीताबाई की स्मृति में खिरकिया “समता भवन” को इक्कावन हजार की राशि का चेक प्रदान किया*

रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो

श्री निर्मल जैन ने शोक संवेदना पत्र का वाचन किया
देखे वीडियो
खिरकिया/सांगवा राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष,गुरु राम के परम भक्त,मासक्षमण के तपस्वी,दृढ़धर्मी, प्रियधर्मी,समता भवन में रात्रि संवर आराधक बद्री पटेल की माताजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर सामाजिक,धार्मिक एवं सामुदायिक संगठनों द्वारा गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।
इसी संदर्भ में देश के गौरवशाली श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ, बीकानेर ने शोक संदेश पत्र जारी कर स्वर्गीय सीता बाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संघ ने कहा कि माता का साया सिर से उठ जाना अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं, किंतु उनके संस्कार सदैव परिवार और समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के सदस्यों ने ग्राम सांगवा पहुँचकर स्वर्गीय सीता बाई पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा पटेल परिवार को ढांढस बंधाया। निर्मल विनायक ने शोक संदेश पत्र का वाचन किया आशीष समदड़िया ने पटेल परिवार के आर्दश को सभी समक्ष रखते हुए बताया कि पुण्यशाली परिवार है जिसमें एक दूसरों के प्रति आत्मीय प्रेम,स्नेह रहा हुआ है इनकी सरलता,सहजता अनुकरणीय हैं सभी अहिंसमय धर्म के प्रति आपका अनुराग वंदनीय है रूपेश भंडारी ने भजन के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति देकर सभी को हर्षित कर दिया।उपस्थित जन समूह ने जैन संघ से पधारे लोगों की खूब सराहना की।



सभी ने इस दौरान उपस्थितजनों ने बताया कि बद्री पटेल न केवल एक गौरवशाली राजपूत समाज से जुड़े हुए हैं, बल्कि वे विभिन्न सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बद्री पटेल जन जन के जैन धर्म के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। वे कठिन साधनाओं, उपवास एवं संयमपूर्ण जीवन का नियमित रूप से पालन करते हुए आध्यात्मिक मूल्यों को अपने व्यवहार में उतारते हैं। साथ ही, वे मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सहायता,सामाजिक समरसता और सद्भाव को बढ़ावा देने में सदैव अग्रणी रहते हैं।
इस अवसर पर पटेल परिवार द्वारा स्वर्गीय सीता बाई पटेल की स्मृति में समता भवन के लिए ₹51,000 का चेक प्रदान किया गया। यह सेवा-कार्य माताजी के संस्कारों एवं परोपकार की भावना को जीवंत रखने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया गया।
गंगाविशन मुनीम जी छिपावाड़,ओम मुछाला कालधड़ सरपंच,युवा पत्रकार यश पांडे खिरकिया,चारूवा से अंशुल नाहर,नैतिक कोटेचा,हेमचंद भंडारी,सुगन भंडारी,मोहन सोनी,सुषमा समदड़िया,विमला रांका आदि 25 सदस्यीय दल उपस्थित रहा।
विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।





