मध्य प्रदेश

*राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष बद्री पटेल की पूज्य माता जी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*….. *बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि*…. …..*(देखे वीडियो)* *गौशाला के लिए एक एकड़ जमीन खरीद कर देगा सांगवा का पटेल परिवार* ….*(देखे वीडियो)* *सांगवा के पटेल परिवार ने माता जी सीता बाई की स्मृति में 25 लाख के महादान की राशि सामाजिक ओर धार्मिक कार्यों में पूरे मध्यप्रदेश में देने की घोषणा की*…. …..*(देखे वीडियो)* *ब्राह्मण समाज ओर व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने माता जी सीता बाई के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की* *(देखे वीडियो)*

मातुश्री सीता देवी की स्मृति में पटेल परिवार का अनुकरणीय सेवा–दान संकल्प, शोकसभा में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट:यश पांडे

सांगवा। स्व. गुलाब सिंह पटेल की धर्मपत्नी तथा बद्री पटेल, स्व. रामनाथ पटेल, पूनम पटेल एवं दशरथ पटेल सांगवा की पूज्य माताजी श्रीमती सीता देवी का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पटेल परिवार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र व समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

मातुश्री सीता देवी धार्मिक, सरल, मृदुभाषी और सेवा भाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व थीं। उनका संपूर्ण जीवन परिवार, समाज और संस्कारों को समर्पित रहा। उन्होंने सदैव परोपकार, सहनशीलता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

देखे वीडियो

अंतिम यात्रा ने सभी ने पूज्य माताजी के लिए गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की

राजपूत परिषद के पदाधिकारियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की

व्यापारी संघ की ओर से आशीष समदड़ीया ने शोक व्यक्त किया

ब्राह्मण समाज की ओर से शिक्षक महेश तिवारी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की

उनकी अन्येष्टि के अवसर पर चारूवा मुक्तिधाम में आयोजित श्रद्धांजलि एवं शोकसभा में पटेल परिवार सांगवा द्वारा मातुश्री की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु अनेक धर्मार्थ व सामाजिक दान संकल्पों की घोषणा की गई।
इन संकल्पों में
श्री गुप्तेश्वर मंदिर, चारूवा एवं श्री जागेश्वर मंदिर, चारूवा को ₹21-21 हजार,
ग्यारह गांवों के लिए सार्वजनिक बर्तन क्रय हेतु ₹1 लाख 11 हजार,
श्री गुप्तेश्वर गौशाला समिति को 1 एकड़ भूमि क्रय कर दान,
राजपूत परिषद इंदौर एवं भोपाल को ₹51-51 हजार,
राजपूत समाज को गौमाताओं की सेवा हेतु ₹5 लाख,
राजपूत परिषद खिरकिया को ₹7 लाख,
मुक्तिधाम समिति चारूवा एवं समता भवन खिरकिया के लिए ₹51-51 हजार
का संकल्प शामिल है।

ग्यारह बार महामृत्युंजय का जाप हुआ

शोकसभा को संबोधित करते हुए आशीष समदड़िया, गुलाबचंद सोनी, शिक्षक महेश तिवारी तथा राजपूत समाज जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौहान ने मातुश्री के पुण्य जीवन, संस्कारों एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत ने किया।

शोकसभा में आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में नागरिक, समाजजन एवं रिश्तेदार उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की तथा शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल पटेल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🙏

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!