Uncategorized

*प्रोसिडिंग रजिस्टर पर टकराव! खिरकिया नगर परिषद उपाध्यक्ष विजयंत गौर CMO की बहस का वीडियो वायरल* *पार्षदों की बैठक के बाद नहीं लिखी गई रजिस्टर में प्रोसिडिंग*….. *उपाध्यक्ष विजयंत गौर ने रजिस्टर में लिखा बैठक के बीस दिन बाद भी नहीं लिखी प्रोसिडिंग भाजपा पार्षद नितिन गुप्ता भी थे*…….. *(देखे वीडियो)* *सीएमओ ने कहा आप रजिस्टर में छेड़ छाड़ ना करे*…. *दोनों पक्षों ने की थाने में शिकायत*……… *दोनों पक्षों की शिकायत मिली है हम जांच कर रहे है:संतोष चौहान (टी आई थाना छीपाबड़)*

खिरकिया नगर परिषद का वीडियो वायरल, पार्षद–उपाध्यक्ष और CMO के बीच विवाद तेज़

 

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

खिरकिया। नगर परिषद खिरकिया में उस समय हंगामे के हालात बन गए जब बैठक की प्रोसिडिंग रजिस्टर में दर्ज न किए जाने का मुद्दा तूल पकड़ गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पार्षदों की बैठक होने के कई दिन बाद भी रजिस्टर में प्रोसिडिंग नहीं लिखी गई थी। इसे लेकर उपाध्यक्ष विजयंत गौर ने स्वयं रजिस्टर में टिप्पणी दर्ज करते हुए लिखा कि बैठक के बीस दिन बाद भी प्रोसिडिंग नहीं लिखी गई है”।

वीडियो में भाजपा पार्षद नितिन गुप्ता भी है जिनसे खिरकिया सीएमओ महेंद्र शर्मा की बहस होते दिख रही है

इस पर CMO द्वारा आपत्ति जताई गई और उन्होंने उपाध्यक्ष से कहा कि आप रजिस्टर में छेड़छाड़ न करें। दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ते-बढ़ते विवाद का रूप ले गई।

मामला गंभीर होता देख दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

छीपाबड़ थाना टी आई संतोष चौहान ने पुष्टि की दिनों पक्षों की तरफ से हमे शिकायत मिली है
पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!