*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के निवास पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आत्मीय स्वागत* ….. *भाजपा सरकार सदैव विकास ओर जनकल्याण के लिए समर्पित:कमल पटेल*





*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के निवास पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आत्मीय स्वागत* …..
*भाजपा सरकार सदैव विकास ओर जनकल्याण के लिए समर्पित:कमल पटेल*
रिपोर्ट:यश पांडे


भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भोपाल स्थित पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के निज निवास रिवेरा टाउन पर आगमन हुआ।
भारतीय संस्कृति की अतिथि देवो भव परंपरा के अनुरूप शाल, श्रीफल एवं तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय अभिनंदन किया
इस अवसर पर हरदा जिले में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा
सेवा, सुशासन और विकास के मूल मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।










