मध्य प्रदेश

*पढ़ाई कर सपनों को साकार करें, राष्ट्र सेवा का संकल्प लें : सुनीता तोषनीवाल*




पढ़ाई कर सपनों को साकार करें, राष्ट्र सेवा का संकल्प लें : सुनीता तोषनीवाल

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया।
विगत दिवस शासकीय कन्या शाला खिरकिया में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद आदिवासी छात्राओं को हरदा–खिरकिया जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को स्वेटर, पेन एवं पेंसिल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुनीता तोषनीवाल ने कहा कि “शिक्षा के माध्यम से ही अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करनी चाहिए और आगे चलकर राष्ट्र सेवा में योगदान देना चाहिए।”
उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया।

इस सेवा कार्य में शिक्षक श्रीमती रचना राय सांस्कृतिक सचिव वर्षा टावरी, जिला उपाध्यक्ष आजाद तोषनीवाल एवं प्रदेश सदस्य रजनी सोनी की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम प्राचार्या रचना राय, शिक्षक उमेश नामदेव एवं देवेश शुक्ला के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने माहेश्वरी महिला संगठन के इस मानवीय एवं प्रेरणादायी प्रयास की सराहना की।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!