देश

*न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी का सांसद ने रखा विषय*

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी का सांसद ने रखा विषय

रिपोर्ट:यश पांडे

नई दिल्ली लोकसभा सदन में नियम 377 के अंतर्गत सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी का विषय रखा। भारत सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद एक महत्वपूर्ण कृषि नीति है जो किसानों का समर्थन करती है और देश में खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करती है। केंद्र सरकार के द्वारा बढ़ाये हुए एमएसपी का किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है। वर्तमान में बिचौलियों द्वारा मक्के की कीमतों में गिरावट का फायदा उठाया जा रहा है। किसान का मक्का बाजार में 1000 रूपए से 1400 रूपए प्रति क्विंटल बिक रहा है, जिसमें किसानों की लागत भी उतनी हा आ रही है। इसलिए मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह किसानों को उनकी मेहनत का निश्चित व उचित दाम दिलाते हुए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी। और किसानों आय को स्थिर रखने में मदद करेगी। जिससे वे भविष्य में भी मक्का उगाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। सरकार MSP पर खरीदें गये मक्का का उपयोग खाद्य आपूर्ति के साथ इथेनॉल उत्पादन जैसे उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कर सकती हैं। इसके साथ ही सांसद श्री चौधरी ने शुगर मिलों के द्वारा गन्ना किसानों से की जा रही अतिरिक्त कटौती को बंद किया जाने एवं भुगतान की समय-सीमा तय की जाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!