मध्य प्रदेश

*मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के बेटे ओर पुत्रवधु का नर्मदा परिक्रमा के दौरान खिरकिया में सांड परिवार ने किया भव्य स्वागत अभिनंदन*….. *(देखे वीडियो)* ….. *श्रद्धा, संस्कार और सेवा की मिसाल: सूर्योदय ग्लोबल एकेडमी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्रों का भव्य स्वागत*

 

नर्मदा परिक्रमा पर निकले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्रों का छीपाबड़ में भव्य स्वागत

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

। खिरकिया

मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. मोहन यादव जी के सुपुत्र श्री वैभव यादव जी एवं श्री अभिमन्यु यादव जी, पावन नर्मदा परिक्रमा के दौरान छीपाबड़ पहुँचे। इस अवसर पर मंडल एवं स्थानीय गणमान्यजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

नर्मदा मैया की पवित्र भूमि पर हुआ यह स्नेहिल मिलन श्रद्धा, संस्कार, सेवा एवं समर्पण की भावनाओं से ओतप्रोत रहा। उपस्थितजनों के लिए यह अवसर अत्यंत गौरव, सौभाग्य एवं प्रेरणा का विषय बना।

इस पावन अवसर पर सूर्योदय ग्लोबल अकैडमी, छीपाबड़ में पंकज भैया सांड के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी के दोनों पुत्रों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में पुष्पमालाओं एवं आत्मीय शब्दों के साथ नर्मदा परिक्रमा की मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पवित्र नर्मदा यात्रा मुख्यमंत्री परिवार के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, अपार यश तथा जनसेवा की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करे।
यह क्षण सभी के लिए केवल एक औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि जीवन भर संजोकर रखने योग्य स्मृति बन गया।

 

महर्ष(मोनू )सांड के मित्र अभिमन्यु यादव

स्वरूपचंद सांड,हरकचंद सांड,आशीष समदड़िया,गोपाल सोनी,सुगन भंडारी,महेंद्र रांका,राजकुमार रांका,हितेश अग्रवाल,तोमर जी,संदीप, पंकज,पुनीत,प्रणय सांड,युवा पत्रकार पंकज तंवर,यश पांडे सहित सैकड़ों इष्टमित्र व्यापारी,स्नेहीजन उपस्थित रहे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!