मध्य प्रदेश

*खिरकिया न्यायालय में लोक अदालत का सफल आयोजन, 62 प्रकरणों का हुआ निराकरण*…. *लोक अदालत में न्याय और समझौते की मिसाल, लाखों की वसूली*…. *खिरकिया व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत, 62 मामलों का त्वरित समाधान*

खिरकिया।

रिपोर्ट:यश पांडे


माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशन तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय, जिला हरदा के मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय खिरकिया में लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय न्यायाधीश महोदय श्री मोहित जी श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

 

आयोजित लोक अदालत में कुल 62 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। शुभारंभ अवसर पर तहसील अधिवक्ता संघ खिरकिया के अध्यक्ष श्री संजय जी पाराशर, उपाध्यक्ष श्रीमती सपना भैसारे, कोषाध्यक्ष श्री लोकेश जी खंडेल, सचिव श्री रजनीकांत जी शर्मा, ग्रंथपाल श्री भूपेंद्र जी वर्मा सहित अधिवक्ता परीक्षित तिवारी, शेखर चौहान, मनीष तिवारी एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

लोक अदालत में मध्यस्थता की महत्वपूर्ण भूमिका खंडपीठ सदस्य एवं अधिवक्ता श्री उदित पाराशर द्वारा निभाई गई। लोक अदालत के दौरान चेक बाउंस प्रकरणों में ₹3 लाख 75 हजार की वसूली की गई, वहीं नगर पालिका के अंतर्गत लगभग ₹5 लाख की वसूली संपन्न हुई।

इस अवसर पर राजीनामा करने वाले पक्षकारों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधों का वितरण भी किया गया।
उक्त जानकारी तहसील अधिवक्ता संघ खिरकिया के अध्यक्ष श्री संजय जी पाराशर द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!