*खिरकिया के प्राचीन गौमुख मंदिर में सहपरिवार दर्शन करने पहुंचे ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद शुक्ला*…. *गौमुख मंदिर में साक्षात मां नर्मदा का वास, दर्शन मेरा सौभाग्य : डॉ. अरविंद शुक्ला* … ……..*गौमुख मंदिर में आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति डॉ.अरविंद शुक्ला*….*(देखे वीडियो)*.. *नर्मदा पुराण का महत्व बताते हुए डॉ. अरविंद शुक्ला ने किए गौमुख मंदिर दर्शन*…. *(देखे वीडियो)* *ज्योतिष विद्या और रत्न शास्त्र में पी एच डी है डॉ.अरविंद शुक्ला*

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद शुक्ला ने सहपरिवार किए प्राचीन गौमुख मंदिर के दर्शन
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
खिरकिया।
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं रत्न शास्त्र विशेषज्ञ डॉ. अरविंद शुक्ला ने अपने परिवार के साथ खिरकिया स्थित प्राचीन गौमुख मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दर्शन के उपरांत उन्होंने इसे अपने जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।
डॉ. शुक्ला ने कहा कि “गौमुख मंदिर में दर्शन करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। यह स्थल केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि गहन आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है।” उन्होंने नर्मदा पुराण का उल्लेख करते हुए बताया कि गौमुख मंदिर का विशेष महत्व है और मान्यता के अनुसार यहां साक्षात मां नर्मदा स्वयं चलकर आई हैं।
उन्होंने मां नर्मदा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत धारा हैं, जिनका स्मरण मात्र से मन और आत्मा को शांति प्राप्त होती है।
इस अवसर पर डॉ. शुक्ला ने मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर को भी अलौकिक बताया। उन्होंने कहा कि “यह स्थान अत्यंत दिव्य है, यहां मुझे गहरी आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
उल्लेखनीय है कि डॉ. अरविंद शुक्ला को ज्योतिष विद्या एवं रत्न शास्त्र में पीएचडी प्राप्त है और वे देश-विदेश में अपनी विद्वता के लिए जाने जाते हैं। उनके आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
गौमुख मंदिर समिति यहां पर नर्मदा पुराण के आयोजन का कार्यक्रम भी बना रही है जिसकी कुछ ही दिनों में तारीख की घोषणा भी हो जाएगी

उल्लेखनीय है खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के विशेष आग्रह पर डॉक्टर अरविंद शुक्ला खिरकिया पधारे थे उन्होंने सह परिवार मंदिर के दर्शन किए उनके साथ खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष के पति वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र सिंह खनूजा भी उपस्थित थे
डॉक्टर अरविंद शुक्ला ने नगर परिषद द्वारा गौमुख मंदिर के सौंदरीयकारण के कार्यों की सराहना की है



