*जन जन की जैन साध्वीयों का शनिवार को सूर्योदय ग्लोबल एकेडमी मुहालकला में हुआ भव्य मंगल प्रवेश* *साध्वी प्रेक्षा श्री जी म.सा. ने हाथ जोड़ो गुस्सा छोड़ो के बच्चों से लगवाए नारे जिसे स्कूल प्रशासन ने प्रमुख स्लोगन के रूप में स्वीकार किया जगह जगह स्कूल दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए*…… *(देखे वीडियो)* ….. *बच्चों को भोजन करते समय टीवी मोबाइल नहीं देखने का दिलाया संकल्प*


जन जन की जैन साध्वीयों का शनिवार को सूर्योदय ग्लोबल एकेडमी मुहालकला में हुआ भव्य मंगल प्रवेश।
साध्वी प्रेक्षा श्री जी म.सा. ने हाथ जोड़ो गुस्सा छोड़ो के बच्चों से लगवाए नारे जिसे स्कूल प्रशासन ने प्रमुख स्लोगन के रूप में स्वीकार किया जगह जगह स्कूल दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए
बच्चों को भोजन करते समय टीवी मोबाइल नहीं देखने का दिलाया संकल्प।

रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो




खिरकिया:- खिरकिया चातुर्मास संपन्न कर ग्रामानुग्राम विचरण करते हुए साध्वी प्रज्ञा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 4 का शनिवार को भव्य मंगल प्रवेश सूर्योदय ग्लोबल एकेडमी मुहालकला में हुआ। साध्वी प्रेक्षा श्रीजी महाराज साहब ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि -हमें जीवन में स्मार्ट बनना चाहिए ।स्मार्ट बनने से ही भाग्य उदय होता है। उन्होंने स्मार्ट शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि एस (S) यानी स्टडी टाईम, समय पर स्टडी करना। एम (M) यानी मीट टाइम -हमें चिंतन करना है कि मुझे क्या बनना है। ए (A)यानी एक्टिविटी टाईम अर्थात हमें ध्यान, एक्टिविटीज, व्यायाम आदि समय पर करना है। आर (R) यानी रेस्ट टाईम, हमारे पास रेस्ट टाईम होना चाहिए। अर्थात प्रकृति के अनुसार रात्रि 10:00 बजे के लगभग सोना चाहिए और सूर्योदय के पूर्व उठना चाहिए। टी (T) यानी टुगेदर टाईम ,हमें परिवार के साथ समय बिताना चाहिए।माता पिता को अपनी हर बात बताए जिससे उनका जीवन रहेगा तनाव,भोजन करते टीवी मोबाइल का उपयोग नहीं करे,म.सा. ने बच्चों को उद्बोधन देते हुए कहा कि “हाथ जोड़ो-गुस्सा छोड़ो” स्कूल प्रशासन ने इस संदेश को ध्येय बनाते हुए नारे को स्लोगन स्कूल दीवारों पर चस्पा किया। बच्चों को व्यसन मुक्त होने का एवं शाकाहारी बनने का संकल्प भी दिलाया। इसके बाद साधुमार्गी प्रोफेशनल फोरम (एस पी एफ) कोऑर्डिनेटर इंजीनियर प्रणय सांड ने अपनी अभिव्यक्ति में कहा कि- हमें टाईम मैनेजमेंट को समझना चाहिए। हमें पढ़ाई का उपयोग जीवन में कैसे करना है इसे समझना है ,इससे हमारा जीवन परिवर्तन संभव है। सूर्योदय ग्लोवल एकेडमी की प्रिंसिपल सोनाली पारे ने म.सा.के पधारने पर कृतज्ञता भाव प्रकट करते हुए सभी उधारे अतिथियों एवं गुरुभक्तों का आभार माना।आशीष समदड़िया ने संचालन के दौरान अपनी अभिव्यक्ति में कहा कि हम सभी का सौभाग्य है जो ऐसे पंच महाव्रतो की शुद्ध परिपालना करने वाली साध्वियों का कुशल सानिध्य जन मानस को प्राप्त हो रहा है,,हम सभी ऋणी रहेंगे जिन्होंने हमें सम्यक बोध दिया,जीवन निर्माण से जीवन परिवर्तन की ओर अग्रसर किया छोटी छोटी टिप्स दी।लगभग १२ बच्चों ने अंडे व मांसाहार का उपयोग न करने का संकल्प लिया साथ ही बताया कि अंडा भी माँ का लाल है इसे शाकाहारी बताना कुछ लोगों की चाल है, स्कूल स्टाफ ने भी दुर्व्यसनो का सेवन न करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित थे कालधड सरपंच ओम मुछाला,भागवत मुछालादुर्गाप्रसाद मुछाला, सत्यनारायण छलोत्रे, नारायण छलोत्रे, खिरकिया से स्वरूपचंद सांड,हरकचंद सांड,सुनीता सांड,कुसुमलता भंडारी,शांतिलाल मेहता,सुगन भंडारी, नगीन भंडारी,प्रवीण चोरड़िया,शांता समता महिला मंडल अध्यक्ष रत्ना समदड़िया कोषाध्यक्ष विमला रांका,कांता रांका,संगीता भंडारी, ज्योति सांड,दीपाली सांड,मोहन सोनी,रिंकू राजपूत,पत्रकार यश पांडे,पंकज भंडारी,रूपेश भंडारी इंदौर से पारुल (गुड़िया) जांजरिया आदि उपस्थित थे। स्कूल के बच्चों एवं स्टाफ को प्रभावना तथा
पधारे गुरुभक्तों के स्वल्पाहार की व्यवस्था स्वरूपचंद हरकचंद सांड परिवार द्वारा लाभ लिया गया।
म.सा.रविवार सुबह लगभग 7:15 बजे विहार कर गंगा विशन मुनीमजी के निवास गांधी चौक छिपावाड़ पधारने की संभावना रहेगी।




