*हरदा की धरती से नए राजनैतिक दल का होगा उदय*….*(देखे वीडियो)* *हरदा में करणी सेना के जनक्रांति न्याय आंदोलन ने रचा इतिहास* ….. .*(देखे वीडियो)* *जीवन सिंह शेरपुर सहित पूरे प्रदेश में चुनावी मैदान में उतरेंगे प्रत्याशी*…..*करणी सेना का अगला लक्ष्य दिल्ली*…. *रिपोर्ट:यश पांडे* …..*(देखे वीडियो)* *लाठीजार्च में शामिल पांच पुलिस कर्मियों को शासन ने पी एच क्यू भेजा होगी मजिस्ट्रियल जांच पत्र हुआ जारी*….. *(देखे वीडियो)*





रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
हरदा। करणी सेना परिवार ने राजनीति में उतरने का ऐलान करते हुए आगामी चुनाव लड़ने और राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश के हरदा में आयोजित 11 घंटे चले जनक्रांति न्याय आंदोलन के समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने यह बड़ा ऐलान किया।
करणी सेना पदाधिकारियों ने मंच कहा जीवन सिंह शेरपुर चुनाव लगेंगे ओर करनी सेना अपना राजनैतिक दल बन कर प्रत्याशी मैदान में उतरेगी हालांकि अभी राजनैतिक दल के नाम भी घोषणा होना शेष है जल्द ही करणी सेना एक नया दल खड़ा करेगी
नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंच से संबोधित करते हुए शेरपुर ने कहा कि करणी सेना अब केवल सामाजिक आंदोलन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जनता की आवाज को सत्ता तक पहुंचाने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि “अब दिल्ली कुछ करेगी”, यानी आने वाले समय में संगठन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रणनीति को आगे बढ़ाएगा।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा जैसे आर एस एस भाजपा के लिए संगठन का काम करता है वैसी ही करणी सेना भी अपने राजनैतिक दल की सेवा करेगी
शेरपुर ने प्रशासन पर आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए सरकार को पांच पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही के लिखित आश्वाशन की मांग की थी जिसकी मजिस्ट्रियल जांच का लेटर जारी हो गया है हालांकि 11 घंटे बाद आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। आंदोलन के समापन के साथ ही करणी सेना के राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है, जिसे लेकर समर्थकों में उत्साह देखा गया।










