खेलमध्य प्रदेश

*हरदा की सड़कों पर खिलाड़ियों के साथ जानता ने निकाला हाथ में मशाल के साथ मार्च*… *(देखे वीडियो)* *कमल युवा खेल महोत्सव में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा बना आकर्षण का केंद्र*…. *(देखे वीडियो)* …… *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की पहल कमल युवा खेल महोत्सव से हरदा की खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच*…. ….. …..*(देखे वीडियो)* ….. *17 दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों ने निकाला मार्चपास्ट*

 

 

 

कमल युवा खेल महोत्सव में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा बना आकर्षण का केंद्र

17 दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, हजारों खिलाड़ियों ने निकाला मार्चपास्ट

 

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा 

देखे वीडियो

 

 

हरदा

श्रद्धेय स्व. प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर गुरुवार को कमल युवा खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह खेल महोत्सव 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (युवा दिवस) तक चलेगा।

 

शुभारंभ अवसर पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला, खेड़ीपुरा से हजारों खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट निकाला, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचा। मार्चपास्ट के दौरान खिलाड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। शहरवासियों, समाजसेवियों और खेल प्रेमियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

नेहरू स्टेडियम पहुंचने पर मशाल प्रज्ज्वलन किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

हरदा को खेलों में नंबर वन बनाने का संकल्प : कमल पटेल

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हरदा को खेलों के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के उद्देश्य से इस महोत्सव की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा

> “खेलेगा हरदा, जीतेगा हरदा—आज यह सपना साकार हो रहा है। यह गर्व का विषय है कि कमल युवा खेल महोत्सव अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। ओलंपिक में खेलना कठिन जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। युवाओं को लक्ष्य तय कर जुनून के साथ आगे बढ़ना होगा।”

 

पूर्व मंत्री कमल पटेल ने घोषणा की कि नए वर्ष में हरदा में इनडोर स्टेडियम का कार्य प्रारंभ किया जाएगा और खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और स्वामी विवेकानंद का सपना भारत को विश्वगुरु बनाना था और उसी दिशा में हरदा को भी हर क्षेत्र में नंबर वन बनाया जाएगा।

28 खेल विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं

जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 28 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

26 दिसंबर से ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी

हरदा, टिमरनी और खिरकिया में आयोजन

31 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रतियोगिताओं को विराम, इस दौरान शो-मैच होंगे

5 जनवरी से जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

12 जनवरी (युवा दिवस) को समापन समारोह

विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

चार वर्षों से निरंतर आयोजन

संदीप पटेल ने बताया कि यह आयोजन पिछले चार वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जिससे जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती को यादगार बनाने हेतु खिलाड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

ये रहे प्रमुख अतिथि

शुभारंभ अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, टिमरनी नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, ओलिंपिक संघ जिलाध्यक्ष संदीप पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खेल प्रेमी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी व बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!