*हरदा जिला एस आई आर में 100% लक्ष्य के करीब कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बढ़ाया निर्वाचन कार्यों में लगे कर्मचारियों का मनोबल*…….. *जिला कलेक्टर सहित अधिकारी कर्मचारी कर रहे है देर रात तक अपनी ड्यूटी*…… *हरदा में निर्वाचन कार्य की नई रफ़्तार कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की सराहना से कर्मियों का बढ़ा हौसला*…. *कलेक्टर की हौसला-अफज़ाई से जोश में चुनाव टीम – हरदा जल्द करेगा शत-प्रतिशत उपलब्धि*





हरदा जिला एस आई आर में 100% लक्ष्य के करीब कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बढ़ाया निर्वाचन कार्यों में लगे कर्मचारियों का मनोबल*……..
*जिला कलेक्टर सहित अधिकारी कर्मचारी कर रहे है देर रात तक अपनी ड्यूटी*……
*हरदा में निर्वाचन कार्य की नई रफ़्तार कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की सराहना से कर्मियों का बढ़ा हौसला*….
*कलेक्टर की हौसला-अफज़ाई से जोश में चुनाव टीम – हरदा जल्द करेगा शत-प्रतिशत उपलब्धि*
रिपोर्ट : यश पांडे

हरदा।
जिले में निर्वाचन संबंधी कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। कई ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं। हरदा जिले का यह प्रदर्शन प्रदेश के लिए एक उदाहरण के रूप में सामने आ रहा है।
जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि जो भी बीएलओ 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुके हैं, उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन कर्मचारियों की निरंतर मेहनत, निष्ठा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
रिपोर्ट
कृपया pdf खोले
AC 135 Partwise Progress Report
AC 135 Partwise Progress Report
खिरकिया क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन
95% से अधिक निर्वाचन कार्य पूर्ण — अधिकारी देर रात तक फील्ड में सक्रिय
खिरकिया sdm शिवानी बघेल कर्मचारियों के साथ


खिरकिया तहसील में भी निर्वाचन कार्य तेजी से आगे बढ़ा है और यहाँ 95 प्रतिशत से अधिक कार्य संपन्न हो चुका है।
SDM शिवानी बघेल, तहसीलदार रवीना घाघरे और CMO महेंद्र शर्मा स्वयं देर रात तक फील्ड में रहकर कर्मचारियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। लगातार समीक्षा, मॉनिटरिंग और बेहतर टीमवर्क की वजह से पूरे क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना हुआ है।
कृपया pdf खोले
टिमरनी तहसील में 100% कार्य पूर्ण — देखिए विस्तृत रिपोर्ट
टिमरनी तहसील ने सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा कर जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जल्द ही तहसील स्तर की विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।
—
कर्मचारियों की मेहनत बनी सफलता की कुंजी
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में निभा रहे अहम भूमिका
बीएलओ, सहायक कर्मचारियों और प्रशासनिक अमले की टीम गांव-गांव जाकर—
✔ मतदाता सूची का सत्यापन
✔ नए नाम जोड़ने
✔ त्रुटियों का सुधार
✔ मतदाताओं को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने
जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरी तत्परता से कर रही है।
इन्हीं कर्मचारियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है कि हरदा जिला जल्द ही प्रदेश में 100% कार्य पूर्ण करने वाला अग्रणी जिला बनने की ओर बढ़ रहा है।










