मध्य प्रदेश

*ग्राम खमलाय का हुआ नाम रोशन गाँव का बेटा महिपाल सिंह केंद्रीय रेल सेवा में बना असिस्टेंट लोको पायलट*….. ……. *महिपाल सिंह की मेहनत युवाओं ओर किसानी समाज के लिए प्रेरणा :रामविलास पटेल वरिष्ठ समाज सेवी)* ….*हरदा जिले का गौरव बढ़ा, महिपाल सिंह राजपूत का केंद्रीय रेलवे में चयन*…. *ग्राम ख़मलाय में बना उत्साह माहौल*

केंद्रीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बने महिपाल सिंह,का गांव में हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा।
ग्राम खमलाय निवासी महिपाल सिंह (छोटे) के केंद्रीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट पद पर चयन होने पर गांव में हर्ष और गौरव का माहौल रहा। महिपाल सिंह के चयन की खुशी में ग्रामीणों द्वारा उनका फूल-मालाओं एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समाज सेवी रामविलास पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने महिपाल सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं।

बताया गया कि महिपाल सिंह ने अपनी प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा ग्राम खमलाय में तथा आगे की शिक्षा हरदा जिले में प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। विशेष रूप से सोलंकी परिवार में खुशी का माहौल देखा गया।

ग्रामीणों ने कहा कि महिपाल सिंह की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी मेहनत और लगन से उच्च पदों तक पहुंच सकते हैं।
इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना हुआ है

 

महिपाल सिंह राजपूत के स्वागत में
वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी राम विलास विष्णु साकल्ले मोहनलाल पूनिया पटेल रामभरोस बिश्नोई राजेश बघेल रुपेश बघेल मांगीलाल जी बघेल कैलाश विश्वकर्मा कैलाश बिश्नोई हंसराज बिश्नोई एवं समस्त ग्रामीण जन द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!