*दिग्विजय सिंह ने मोदी आडवाणी की पुरानी तस्वीर साझा कर भाजपा आर एस एस संगठन पर की थी टिप्पणी की* ….. *नेताओं के चरणों में बैठने वाला सीएम पीएम बना ये संगठन की शक्ति है* ……. *बाद सफाई में बोले दिग्विजय सिंह मै मोदी जी और RSS की नीतियों का शुरू से घोर विरोधी हूँ*….. *(देखे वीडियो)*






*दिग्विजय सिंह ने मोदी आडवाणी की पुरानी तस्वीर साझा कर भाजपा आर एस एस संगठन पर की टिप्पणी की थी* …..
*सफाई में बोले दिग्विजय सिंह मै मोदी जी और RSS की नीतियों का शुरू से घोर विरोधी हूँ*
कांग्रेस संगठन पर दिग्विजय सिंह के पोस्ट से राजनीतिक हलचल
रिपोर्ट:यश पांडे
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की x पोस्ट

बाद में दिग्विजय सिंह ने मीडिया में दी सफाई कहा मै मोदी जी ओर आर एस एस की नीतियों का घोर विरोधी
देखे वीडियो
नई दिल्ली।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी संगठन को लेकर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा की।
दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में तस्वीर को प्रभावशाली बताते हुए लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एक ज़मीनी स्वयंसेवक और जनसंघ-बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। उन्होंने इसे संगठन की शक्ति का उदाहरण बताया।
इस पोस्ट को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्या वे कांग्रेस संगठन में किसी प्रकार के सुधार की ओर इशारा कर रहे हैं, तो दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि वे आरएसएस और बीजेपी के घोर विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी विचारधारा की प्रशंसा करना नहीं, बल्कि केवल संगठनात्मक मजबूती की बात करना था।
वहीं, इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि यह कांग्रेस का आंतरिक विषय है और बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।










