धर्म

*भगवान दत्तात्रेय की जयंती धूमधाम से मनाई गई*… *प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर में स्थापित है प्रतिमा*

भगवान दत्तात्रेय की जयंती धूमधाम से मनाई गई

प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर में स्थापित है प्रतिमा


खिरकिया भगवान दत्तात्रेय की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर परिसर चारूवा में भगवान दत्तात्रेय की प्रतिमा का पूजन, अभिषेक कर महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया की गई पूजन प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर के महंत गणेश पूरी द्वारा यजमान बनकर कराया गया इस अवसर पर पंडित शरद पारे, महेश शुक्ला ,उमाशंकर साक्कले, प्रेमनारायण शांडिल्य, जगदीश पाराशर, विवेक मिश्रा ने मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया जानकारी देते हुए पंडित शरद पारे ने बताया कि जामनेर महाराष्ट्र निवासी स्व शांतिदेवी शांतिलाल गादिया की प्रेरणा से स्व चंदादेवी अमरचंद मेहता परिवार द्वारा प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर चारूवा में स्थापित की गई थी भगवान दत्तात्रेय की प्रतिमा को प्रतिष्ठित हुए लगभग 25 वर्ष हो गए तभी से प्रतिवर्ष दत्तात्रेय जयंती पर विशेष पूजन किया जाता हैं, प्रारंभ के वर्षों में पूजन स्मृति शेष विद्वान पंडित हरिशंकर साकल्ले एवं विद्याधर मिश्रा द्वारा कराया जाता रहा है पूजन पांच या पांच से अधिक विद्वान पंडितों द्वारा कराया जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!