धर्म

*1 खिरकिया के श्रद्धालुओ एवं गुरुभक्तों सहित 65 सदस्यीय दल ने सिवनी मालवा में विराजित साध्वीयों के दर्शन, प्रवचन एवं सद् सानिध्य का लाभ लिया*….. *(देखे वीडियो)* *2 भावना ,भव -नाशनी है– साध्वी प्रज्ञा श्रीजी*…. *3 सद् सानिध्य का मिलना दुर्लभ है– साध्वी प्रेक्षा श्रीजी*…

1 खिरकिया के श्रद्धालुओ एवं गुरुभक्तों सहित 65 सदस्यीय दल ने सिवनी मालवा में विराजित साध्वीयों के दर्शन, प्रवचन एवं सद् सानिध्य का लाभ लिया!!

2 भावना ,भव -नाशनी है– साध्वी प्रज्ञा श्रीजी

3 सद् सानिध्य का मिलना दुर्लभ है– साध्वी प्रेक्षा श्रीजी

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

 

 

 

खिरकिया/सिवनी-मालवा, महावीर भवन सिवनी-मालवा में विराज रहे श्री प्रज्ञा श्री जी महाराज साहब ने कहा कि -हम भोजन करते-करते भी धर्म आराधना कर सकते हैं।भोजन करने से पहले हमें सुपात्र दान देने की भावना भानी चाहिए। भोजन ऐसा होना चाहिए जो भजन करने में सहायक हो। भोजन यतना पूर्वक करना चाहिए । भोजन स्वाद के लिए नहीं,शरीर को चलाने के लिए करना चाहिए। भावना ,भव -नाशनी है। इसके पूर्व साध्वी प्रेक्षा श्रीजी महाराज साहब ने कहा कि- हमें यह मनुष्य भव अनंता-अनंत पुण्यवाणी से मिला है। सद् सानिध्य का मिलना भी दुर्लभ है । सद् सानिध्य से व्यक्ति की भावना, भव और सोच बदलती है। हमारी सोच पॉजिटिव बनती है और नेगेटिव सोच खत्म होती है। सोच बदलने से आभामंडल भी बदल जाता है।
ज्ञातव्य है कि शासन दीपिका श्री प्रज्ञा श्री जी म.सा. ठाणा 4 का जीवन परिवर्तन महोत्सव 2025 का धर्म – ध्यान, तप – त्याग एवं आलौकिक गुरु भक्ति से ओतप्रोत कई उपलब्धियों से स्वर्णिम अक्षरों से अंकित चतुर्मास सम्पन्न हुआ था। म.सा.का सिवनी मालवा पधारना हुआ इस अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया से 51,बबाई से 4,हरदा से 1,चारूवा से 1 बनापूरा से 8 कुल 65 गुरुभक्तो ने उपस्थित होकर कई त्याग पचखान ग्रहण कर जिनवाणी का लाभ लिया।धर्म सभा का संचालन संयुक्त रूप से संजय मेहर,आशीष समदड़िया ने किया।
गुरु दर्शन यात्रा के संपूर्ण लाभार्थी सुनीता हरकचंद सांड परिवार रहा साथ ही रास्ते में भी गुरुभक्तो को बाराती जैसी खातिरदारी कर अटूट श्रद्धा भक्ति,दृढ़ समर्पणा के साथ गुरुभक्ति का परिचय दिया। नवकारसी एवं आतिथ्य सेवा का लाभ सिवनी मालवा के अशोक कुमार गौतम चतर परिवार ने एवं भिलट देव गार्डन में “गेट टू गेदर”के साथ प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के साथ मनोरंजन कार्यक्रम के अवसर पर हाई टी संग शाम के आतिथ्य सेवा का लाभ राजेन्द्र प्रसाद – कांतिकुमार मुणोत परिवार एवं प्रवीण लुंकड़ परिवार ने लिया। साथ ही प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल “राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर” पहुंचकर मंदिर ट्रस्टी एवं सर्वराकार अवधेश प्रसादजी तिवारी ने “गुरु दर्शन यात्रा” लाभार्थी हरकचंद सांड एवं “यात्रा सूत्रधार” आशीष समदड़िया का स्वागत-सम्मान किया साथ ही सभी का हृदय से अभिनंदन किया स्थल की जानकारियों के साथ भक्ति का लुप्त उठाया।
इस अवसर पर सिवनी मालवा बनापुरा नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश (रिंकू) जैन लुंकड़,सुरेश कलवानी,निर्मला देवी,वंदना – कांतिकुमार,अभिषेक मुणोत परिवार, विनीता – प्रवीण (मीनू)लुंकड़ एवं यात्रा लाभार्थी परिवार स्वरूपचंद सांड, सुनीता हरकचंद सांड का जैन ध्वज रूपी गमछा पहनाकर सभी का अभिनंदन किया गया।
सभी ने एक स्वर में सांड परिवार से अनुरोध करते हुए कहा कि आगे भी ऐसी यात्रा का सानिध्य हमे मिलता रहे, हरकचंद सांड ने सभी को विश्वास दिलाया कि हम यात्रा निकालते रहेंगे आप ऐसी उदारता से पधारते रहना।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!