*युवाओं में एकता और देशभक्ति की अलख जगाएगी “सरदार@150 यूनिटी मार्च”*…. *(देखे वीडियो)* …..*टिमरनी और हरदा विधानसभा में निकलेगी भव्य पदयात्रा*





युवाओं में एकता और देशभक्ति की अलख जगाएगी “सरदार@150 यूनिटी मार्च”
रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो
हरदा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat) के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “सरदार@150 यूनिटी मार्च (पदयात्रा)” का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, एकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रज्वलित करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित यह कार्यक्रम अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।
—
टिमरनी और हरदा विधानसभा में निकलेगी भव्य पदयात्रा
टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में यह पदयात्रा 11 नवंबर 2025 को प्रातः 8 बजे नया बस स्टैंड टिमरनी से प्रारंभ होकर सूर्याटावर, शुक्रवार बाजार, राधाबाई पुलिया होते हुए शासकीय कॉलेज परिसर में संपन्न होगी। वहीं हरदा विधानसभा में यह यात्रा 11 नवंबर को दोपहर 3 बजे अजनाल घाट से सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ आरंभ होगी। यह यात्रा नर्मदीय धर्मशाला, घंटाघर चौक, नगर पालिका गेट, चाड़क चौराहा, नारायण टॉकिज, सब्जी मंडी, परशुराम चौक, कालिमाता मंदिर से होती हुई नेहरू स्टेडियम (गेट नं. 04) पर संपन्न होगी।
—
सरदार पटेल की एकता की भावना को आगे बढ़ाएंगे युवा
इस भव्य पदयात्रा के माध्यम से युवाओं को “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिस प्रकार सरदार पटेल ने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया था, उसी भावना को यह पदयात्रा जन-जन तक पहुंचाएगी। जिला युवा अधिकारी श्रीमती मोनिका चौधरी ने बताया कि यह आयोजन युवाओं के उत्साह, एकता और देशभक्ति को नई दिशा देगा और समाज में राष्ट्रीय चेतना का संचार करेगा।
शहर के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, एवं माय युवा भारत के स्वयंसेवक मयंक शर्मा, ऋषभ बैरागी, साहिल तिलोटिया, राहुल जाट आदि लोग शामिल थे।










