*संयम को स्वीकार करना,कषायों को पतला करना है- साध्वी प्रज्ञा श्रीजी।* ….*(देखे वीडियो)* *क्षत्रिय कुल के क्षमा निदान,अहिंसा के मसीहा भगवान महावीर स्वामी का दीक्षा कल्याणक महोत्सव संयम दिवस के रूप में छीपाबड़ में मनाया गया*







संयम को स्वीकार करना,कषायों को पतला करना है- साध्वी प्रज्ञा श्रीजी।
क्षत्रिय कुल के क्षमा निदान,अहिंसा के मसीहा भगवान महावीर स्वामी का दीक्षा कल्याणक महोत्सव संयम दिवस के रूप में छीपाबड़ में मनाया गया।
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
छीपाबड़:- आचार्य श्री रामलालजी म.सा. की शिष्या श्री प्रज्ञा श्री जी महाराज साहब ने भगवान महावीर दीक्षा कल्याणक महोत्सव जिसे संयम दिवस के रूप में मनाते हुए धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कहा कि-यह संसार दुखों से लबालब भरा हुआ है। संसार का प्रत्येक व्यक्ति तनाव में जी रहा है ।संसार का सुख क्षणिक सुख है ,यहां सिर्फ सुखाभाष ही है ।कुव्यसन व्यक्ति के जीवन में दुख लाने वाला है। संसार का भौतिक सुख, सुख नहीं है । सच्चा सुख ,संयम अंगीकार करने में है। यह संसार असार है संयम में सार है। प्रभु महावीर ने राजकीय सुखों का त्याग कर संयम को धारण किया। हम ,जिस संसार में सुख नहीं है उसमें जीते जा रहे हैं। यह संसार विषय ,कषायों की अग्नि में जल रहा है, हमें उसे क्षमा रुपी शीतल जल से बुझाना है ।संयम को स्वीकार करना कषायों को पतला करना है ।जिस व्यक्ति के मन में संयम रम जाता है वह व्यक्ति कष्टों को सहन कर पाता है। जो शूरवीर होते हैं वह संयम के मार्ग पर चलते हैं ।उन्होंने आगे कहा कि- ज्ञान का फल विरति है ।सम्यक ज्ञान के सहारे ही अहिंसा धर्म का पालन किया जा सकता है। तीन मनोरथ का चिंतन करने से कर्मों की महान निर्जरा होती है। इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने त्याग पचखान ग्रहण कर रात्रि संवर,पौषध, 2 सामयिक की आराधना के साथ दिवस को मनाया। रत्ना समदड़िया ने 3 उपवास के पचखान ग्रहण किए।
प्रभावना का लाभ गंगाविशन मुनीम एवं अमरचंद दीपचंद मेहता ने लिया।अल्पाहार का लाभ श्री संघ खिरकिया ने लिया।
समता महिला मंडल,छाया भंडारी,सुमित भंडारी ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर सभी को हर्षित कर दिया।जिन परिवारों से दीक्षा हुई उन वीर परिजनों का परिचय अपने निराले सुमधुर अंदाज में इंजीनियर प्रणय सांड ने दिया। कार्यक्रम का संचालन आशीष समदड़िया ने किया,बद्री पटेल ने सांगवा,चारूवा की विनती की। इस अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया,श्री संघ चारूवा के श्रावक-श्राविकाओ गुरुभक्तो सहित गुप्तेश्वर गौशाला परिवार,
इस अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया द्वारा जीवदया की भावना से गुप्तेश्वर गौशाला चारूवा को 11हजार एवं गौरी राधे गौशाला खिरकिया को 5 हजार 1सौ रुपए का भूषा देने की घोषणा की।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा विशन जरखड़िया,पूनमचंद गुप्ता,राजपूत समाज के संभाग अध्यक्ष बद्री प्रसाद पटेल,हरदा से मनोज चापलोद,बैतूल से
स्वरूपचंद सांड हेमचंद भंडारी कमलचंद समदड़िया सुगन भंडारी सुरेश बाफना अनिल कोचर निर्मल विनायक नितिन विनायक पनराज मुणोत अनिल मुणोत नगीन भंडारी प्रवीण चौरड़िया
शकुंतला तातेड,दगड़खेड़ी से सरपंच क्षमा पद्मकांत सकरगाय, शिवनारायण साद,विजय खरबडिया,बालकृष्ण दोगने,पत्रकार यश पांडे,महेश राजपूत, मीणा,कुचलेड़ा, मुहाल, पड़वा,सांगवा, पानपाठ, छिपाबड़, जटपुरा,नासिक,पूना, इंदौर से राजकुमार खमेसरा आदि ग्रामों क्षेत्रों के श्रद्धाशील गुरुभक्त,सत्संग प्रेमी उपस्थित थे।
शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे विहार हरदा की दिशा में ग्राम मुहाल की ओर संभावित।









