मध्य प्रदेश

*सरकारी आदेश को ठेंगा दिखाते अयोग्य मेडिकल संचालक*,… *बिना फार्मेसी की डिग्री के बेखौफ भाड़े पर चल रहे है मेडिकल स्टोर*…. *खिरकिया में जन औषधि स्टोर (न्यूनतम मूल्य पर दवाइयां) की सख्त जरूरत*




रिपोर्ट:यश पांडे

सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते अयोग्य मेडिकल संचालक
खिरकिया क्षेत्र में फर्जी और बिना योग्यता वाले मेडिकल संचालकों पर जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई शून्य साबित हो रही है।

बिना फार्मेसी डिग्री के ‘भाड़े पर’ धड़ल्ले से चल रहे मेडिकल स्टोर
नियमों के मुताबिक बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर चलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है, लेकिन खिरकिया में कई दुकानें खुलेआम कानून का उल्लंघन कर रही हैं। इससे न केवल मरीजों की सेहत जोखिम में है बल्कि दवाइयों की गुणवत्ता और सही परामर्श का अभाव भी गंभीर चिंता का विषय है।

खिरकिया में जन औषधि केंद्र की सख्त जरूरत

हमारी बात इस संबंध में हरदा जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से उन्होंने कहा जन औषधि स्टोर रेड क्रॉस की अनुशंसा पर खुलता है हम खिरकिया में भी इसका सेंटर संचालित करने की प्रक्रिया कर रहे है

खिरकिया के साथ किल्लौद ब्लॉक के भी ग्राम जुड़े है जो चिकित्सा सुविधा के लिए अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र खिरकिया पर ही निर्भर है इसलिए इलाके में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का खुलना बेहद आवश्यक है। इससे आम नागरिकों को 70% तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध हो सकेंगी और महंगी दवाइयों की मनमानी पर भी रोक लगेगी।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!