*सद् सानिध्य से जीवन का परिवर्तन होता है- साध्वी श्री प्रणति श्रीजी*





सद् सानिध्य से जीवन का परिवर्तन होता है- साध्वी श्री प्रणति श्रीजी
रिपोर्ट:,यश पांडे

छीपाबड़ :- श्री प्रणति श्री जी महाराज साहब ने कहा कि- आत्मा को उज्जवल बनाने के लिए, जीवन को सुनहरा बनाने के लिए सद् सानिध्य का होना जरूरी है। सद् सानिध्य से ही जीवन परिवर्तन हो सकता है। हम व्यस्ततम जीवन में भी छोटी-छोटी धर्म आराधना कर सकते हैं ।उन्होंने आगे कहा कि – हम निरंतर कर्मों का बंध करते जा रहे हैं। कर्मों का बंध दो प्रकार से होता है निकाचित और अनिकाचित । निकाचित कर्मों को हमें भोगना ही पड़ता है जबकि अनिकाचित कर्मों को हम जप, तप, धर्म आराधना ,साधना करके क्षय कर सकते हैं। आज छिपाबड थाना प्रभारी संतोष चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रॉबर्ट गीरिवाल भी महाराज साहब के दर्शन ,सानिध्य का लाभ लेने गांधी चौक छीपाबड़ पहुंचे। श्री प्रेक्षा श्रीजी जी महाराज साहब द्वारा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान बड़े ही सुंदर तरीके से किया गया ।थाना प्रभारी एवं अधिकारी ने महाराज साहब से व्यसन न करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर श्रावक- श्राविकाएं एवं श्रद्धाशील गुरु भक्त उपस्थित
थे।









