*परशुराम चौक खिरकिया में IAS अधिकारी संतोष वर्मा का फूंका पुतला*…….. *ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष मोनू तिवारी ओर राजपूत परिषद के पूर्व अध्यक्ष संग्राम सिंह ईरलावत ने किया संयुक्त बयान जारी कहा टिप्पणी बर्दाश्त नहीं* ……….*(देखे वीडियो)* *SDM के नाम सौंपा ज्ञापन* …….. *ज्ञापन का वाचन राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत ने किया*…. *(देखे वीडियो)* …….. *राठौर समाज के अध्यक्ष किशोर राठौर ने भी IAS अधिकारी की टिप्पणी की निंदा की कहा शर्मनाक* ….


परशुराम चौक खिरकिया में IAS संतोष वर्मा का पुतला दहन
ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर करनी सेना का विरोध, SDM को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट:यश पांडे
खिरकिया। ब्राह्मण समाज के प्रति आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को परशुराम चौक पर राजपूत करणी सेना और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आईएएस संतोष वर्मा का पुतला दहन कर कड़ी नाराजगी जताई।
सर्व ब्राह्मण समाज खिरकिया इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष मोनू तिवारी ने IAS अधिकारी द्वारा कहे गए शब्दों की कड़ी निंदा की कहा ये हमें बर्दाश्त नहीं ब्राह्मण समाज का हुआ है अपमान
राजपूत परिषद के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी संग्राम सिंह ईरलावत ने भी IAS अधिकारी द्वारा की गई टिप्पणी की घोर निंदा की है
देखे वीडियो
IAS संतोष वर्मा का परशुराम चौक खिरकिया पर पुतला फूंकते ब्राह्मण समाज ओर राजपूत करनी ओर राठौर समाज के युवा
देखे वीडियो
विरोध प्रदर्शन के बाद राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राजपूत के नेतृत्व में SDM के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
देखे वीडियो
इसी दौरान राठौर समाज के अध्यक्ष किशोर राठौर ने भी संतोष वर्मा की टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक एवं सामाजिक सौहार्द के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में करणी सेना कार्यकर्ता ब्राह्मण समाज के युवा और राठौर समाज के युवा विभिन्न समाजों के लोग मौजूद रहे।




