*प्लास्टिक कप में चाय पीना पड़ सकता है भारी, भोपाल CMHO (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) ने दी चेतावनी कैंसर तक हो सकता है खतरा*





*प्लास्टिक कप में चाय पीना पड़ सकता है भारी, भोपाल CMHO ने दी चेतावनी कैंसर तक हो सकता है खतरा*
रिपोर्ट:यश पांडे

भोपाल, 29 अक्टूबर 2025।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) भोपाल ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे प्लास्टिक या डिस्पोजेबल कपों में गर्म चाय, कॉफी या अन्य पेय पदार्थों का सेवन न करें, क्योंकि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि गर्म तरल पदार्थ डालने पर प्लास्टिक कपों से हानिकारक रासायनिक तत्व निकलते हैं, जो शरीर में पहुंचकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

CMHO कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे कांच, चीनी मिट्टी या स्टील के कपों का उपयोग करें, जबकि दुकानदारों और चाय विक्रेताओं को सलाह दी गई है कि वे प्लास्टिक या लाइनिंग वाले डिस्पोजेबल कपों का उपयोग बंद करें और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाएं।
अधिकारियों का कहना है कि “स्वास्थ्य की रक्षा के लिए छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है”, क्योंकि यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी फायदेमंद है।









