मध्य प्रदेश

*ओंकारेश्वर में “मां नर्मदा सेवा परिक्रमा” के पावन अनुष्ठान में शामिल हुए पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल*.. ….*परम संत श्री दादा गुरु के 1800 दिनों के निराहार अखंड व्रत और मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के चतुर्थ चरण का शुभारंभ ओंकारेश्वर से हुआ*…. *हरदा जिले से परिक्रमा करने गए श्रद्धालुओं से मिले पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल* —




रिपोर्ट:यश पांडे

ओंकारेश्वर, 6 नवम्बर 2025।
पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने ओंकारेश्वर में आयोजित “मां नर्मदा सेवा परिक्रमा” के पावन अनुष्ठान में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त किया।

यह परिक्रमा प्रकृति संरक्षण, धर्म, धरा, धेनु एवं पर्यावरण संवर्धन के पवित्र उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस अभियान का नेतृत्व अवधूत सिद्ध महायोगी, श्रद्धेय संत परम पूज्य श्री दादा गुरु जी कर रहे हैं, जो पिछले 1800 दिनों से केवल मां नर्मदा के जल पर निराहार तपस्या में लीन हैं।


श्री दादा गुरु जी के दिव्य सान्निध्य में “मां नर्मदा सेवा परिक्रमा” के चतुर्थ चरण का शुभारंभ ओंकारेश्वर से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और नर्मदा सेवा के प्रति प्रेरणा प्रदान की।

इसी के साथ पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने गत रात्रि ओंकारेश्वर में परम पूज्य अवधेश चेतन जी महाराज (दाता महाराज) के चातुर्मास दौरान स्नेहिल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पूर्व कमल पटेल ने प्रातः नर्मदा नदी में स्नान कर ओंकारेश्वर ओर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए ओर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पटिल, विधायक श्री नारायण पटेल, विधायक श्रीमती कंचन मुखेश तनवे, तथा बड़वाह नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने हरदा जिले से नर्मदा परिक्रमा करने गए श्रद्धालुओं से भेंट की ओर उनकी कुशलक्षेम पूछा खिरकिया के जय प्रजापत ओर इनके साथी गण ओर पिपल्या भारत के ग्रामीणों से पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने भेंट की

पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि “मां नर्मदा सेवा परिक्रमा न केवल एक आध्यात्मिक यात्रा है, बल्कि यह प्रकृति संरक्षण और मानवीय संवेदनाओं को जागृत करने का महान अभियान है।”



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!