मध्य प्रदेश

..*नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड डे मिल में घटिया भोजन देने पर भाजपा सरकार को घेरा शेयर किया वीडियो * . ..*देखे वीडियो* *हिम्मत से लड़ना है, सरकार कांग्रेस की बनेगी’ पचमढ़ी में राहुल गांधी की बैठक से जिला अध्यक्षों में भरा जोश*

 

हिम्मत से लड़ना है, सरकार कांग्रेस की बनेगी’ — पचमढ़ी में राहुल गांधी की बैठक से जिला अध्यक्षों में भरा जोश

रिपोर्ट:यश पांडे

पचमढ़ी (मध्यप्रदेश)।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पचमढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन सुदृढ़ीकरण और 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।

राहुल गांधी ने कहा — “मध्यप्रदेश में कांग्रेस मामूली अंतर से हार रही है, अब सबको हिम्मत और एकजुटता से लड़ना होगा, सरकार कांग्रेस की बनेगी।”

उन्होंने जिला अध्यक्षों से कहा कि वे जमीन पर सक्रिय रहें, जनता से सीधा संवाद बनाए रखें और समन्वय के साथ टीम भावना से काम करें।

भाजपा सरकार पर तीखा हमला
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में सरकारी स्कूल में घटिया मिड दे मिल ओर कागजों पर भोजन परोसने पर भड़के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भाजपा सरकार को जमकर घेरा

देखे सरकारी स्कूल की मिड दे मिल के भोजन का वीडियो बच्चों को कागजों पर भोजन दिया जा रहा है

पचमढ़ी पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने श्योपुर जिले के विजयपुर में बच्चों के मिड-डे मील से जुड़े वीडियो को साझा कर भाजपा पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा — “ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और बीजेपी सरकार ने उनकी थाली तक चुरा ली।”

 

 

वरिष्ठ नेताओं के साथ गहन चर्चा

पचमढ़ी पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, डॉ. गोविंद सिंह, अजय सिंह (राहुल भैया) तथा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ लंबी बैठक की।
बैठक में संगठन में समन्वय, गुटबाजी और मिशन 2028 की रणनीति पर विस्तार से विचार हुआ।
दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को “जीत का ब्लूप्रिंट” सौंपा, जिसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रूपरेखा शामिल थी।

 

जिला अध्यक्षों से संवाद और पारिवारिक जुड़ाव

राहुल गांधी ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भी भाग लिया और कहा —
“कांग्रेस की असली ताकत कार्यकर्ताओं में है। जनता की आवाज बनकर ही हम मध्यप्रदेश में बदलाव लाएंगे।”

शिविर में जिला अध्यक्षों के परिवार भी शामिल हुए। राहुल गांधी ने उनके साथ रात्रिभोज किया, जिसमें मक्के की रोटी, गुड़, तंदूरी रोटी जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।
ग्वालियर जिलाध्यक्ष के परिवार ने युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सवाल रखे, जबकि बैतूल की दीपाली निलय डागा ने राहुल गांधी को कांग्रेस शासनकाल की उपलब्धियों पर आधारित पेंटिंग भेंट की।

 

कमलेश्वर पटेल का बयान और सफाई

बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर कमलेश्वर पटेल के हालिया बयान का मुद्दा भी उठा। उन्होंने राहुल गांधी के सामने स्पष्ट किया कि—
“मेरे शब्द पार्टी हित में थे, किसी को आहत करने के लिए नहीं।”

 

 

राहुल गांधी का यह दो दिवसीय पचमढ़ी दौरा कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने वाला साबित हुआ।
पार्टी नेताओं ने मिशन 2028 को लेकर एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!