*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात — सोयाबीन पर मिलेगा ₹4,000 से अधिक का भाव, साथ में ₹1,300 अतिरिक्त लाभ*

—



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात — सोयाबीन पर मिलेगा ₹4,000 से अधिक का भाव, साथ में ₹1,300 अतिरिक्त लाभ

रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
भोपाल, 7 नवम्बर 2025।
किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि राज्य में सोयाबीन का मॉडल रेट ₹4,000 प्रति क्विंटल से अधिक निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का पूरा लाभ सुनिश्चित करने के लिए सोयाबीन उत्पादक किसानों को अलग से ₹1,300 प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
यह राशि ‘भावान्तर भुगतान योजना’ के अंतर्गत दी जाएगी ताकि किसान अपने परिश्रम का पूरा मूल्य प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 13 नवम्बर से किसानों के खातों में यह लाभ प्रत्यक्ष रूप से वितरित किया जाएगा।
इस निर्णय से प्रदेश के लाखों सोयाबीन किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
—








