*मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की हिंदू सनातन यात्रा में हुए शामिल* ….

—





पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0 का आज भव्य समापन होगा
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू सनातन यात्रा में हुए शामिल साथ भोजन भी किया
रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो
मथुरा/वृंदावन — पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा संचालित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0 का आज रविवार को भव्य समापन हो रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे। वे धीरेंद्र शास्त्री के साथ कदमताल करते हुए दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर पैदल चले और यहीं मार्ग में बैठकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
पदयात्रा का समापन आज वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर पर होगा। इसके पूर्व चार धाम के पास विशाल सनातन सभा आयोजित की गई है। सभा स्थल पर 15 एकड़ में पदयात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है तथा एक भव्य मंच सजाया गया है, जहाँ से संतजन पदयात्रियों को आशीर्वचन देंगे।
सभा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ रामभद्राचार्य महाराज, पुंडरीक महाराज, इंद्रेश उपाध्याय, देवकीनंदन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में संत महात्मा उपस्थित रहे। शास्त्रीजी ने सभी संतों का आशीर्वाद लिया और उन्हें पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।









