मध्य प्रदेश

*करनी सेना का 21 दिसंबर को हरदा में जन क्रांति न्याय आंदोलन* ….*प्रशासन ने नेहरू स्टेडियम के लिए नहीं दी अनुमति*…



 

 

हरदा, 3 नवम्बर 2025।

रिपोर्ट:यश पांडे

राजपूत करणी सेना ओर सर्व समाज द्वारा 21 दिसंबर को हरदा में जन क्रांति न्याय आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इस आंदोलन का उद्देश्य समाज के हक, सम्मान और न्याय के मुद्दों को लेकर सरकार तक जनभावनाओं को पहुँचाना है।

करणी सेना जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस आंदोलन में प्रदेशभर से कार्यकर्ता और समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए प्रारंभिक रूप से नेहरू स्टेडियम में अनुमति मांगी गई थी, परंतु प्रशासन ने वहाँ सभा करने की अनुमति नहीं दी है। अब संगठन द्वारा आंदोलन स्थल के लिए प्रशाशन से स्थान तय किया जा रहा है।

करनी सेना जिला अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने कहा सभी राजनैतिक सामाजिक कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में होते है प्रशाशन द्वारा जाने अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है समझ से परे है

करणी सेना पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। समाज के प्रतिनिधि आगामी दिनों में बैठक कर नई रणनीति और जिला प्रशासन से बात करेंगे




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!