*किसानों की बीमा क्लेम राशि में 1 रुपए ओर एक पैसा लिखने पर अफसरों पर भड़के शिवराज सिंह चौहान*.. *वायरल हो रहा वीडियो*… *केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा ये कैसा गणित है इसमें सुधार कर* . *(देखे वीडियो)*





—
किसानों को ₹1 और ₹1.01 का बीमा क्लेम! अधिकारियों पर भड़के शिवराज सिंह चौहान
रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा ये कैसा गणित है, तुरंत सुधार करें”
भोपाल, 4 नवम्बर 2025।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मात्र ₹1, ₹2 या ₹1.01 जैसी नगण्य बीमा राशि मिलने के मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी नाराज़गी जताई है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान अफसरों से सवाल करते नजर आते हैं —
> “किसानों को एक रुपए, दो रुपए और एक पैसा तक का क्लेम दिया गया है, ये कैसा गणित है? तुरंत सुधार करें और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।”
उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के साथ ऐसा मज़ाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बीमा कंपनियों और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रकरण की तत्काल समीक्षा करें और जवाबदेही तय करें।








