Uncategorized

*खिरकिया में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — एसडीएम एवं सीएमओ की मौजूदगी में टीन शेड हटाए गए, जेसीबी का हुआ उपयोग*.. .*(देखे वीडियो)* .*अतिक्रमण को लेकर प्रशाशन पर भेदभाव का आरोप भी लगाया है* ……*(देखे वीडियो)*




अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — एसडीएम एवं सीएमओ की मौजूदगी में टीन शेड हटाए गए, जेसीबी का हुआ उपयोग….अतिक्रमण को लेकर प्रशाशन पर भेदभाव का आरोप भी लगाया है

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। नगर में प्रशासन ने आज अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी मुहिम चलाते हुए मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर बनाए गए अवैध टीन शेड एवं निर्माणों को हटवाया। इस कार्रवाई में एसडीएम शिवानी बघेल खिरकिया एवं नगर परिषद के सीएमओ महेंद्र शर्मा नगर परिषद कर्मचारियों के अमले के साथ स्वयं मौजूद रहे। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाया। ओर नगर परिषद ने अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना भी लगाया और चेतावनी भी दी

 

हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कुछ व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने के आरोप भी लगाए हैं। नागरिकों का कहना है कि कुछ स्थानों पर कार्रवाई की गई, जबकि अन्य अतिक्रमण यथावत बने हुए हैं

अधिवक्ता मनीष मोनू तिवारी ने एसडीएम सीएमओ से कहा बहुत से लोगों ने दुकानों के बाहर पक्का निर्माण कार्य करवाया है उन्हें कोई नीतीश नहीं मिलता छोटे दुकानदारों को हमेशा परेशान किया जा रहा है इस दौरान कुछ लोगों ने प्रशाशन के प्रति नाराजगी भी जाहिर की

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की जा रही है और आगे भी नगर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!