*खिरकिया चतुर्मास पूर्ण कर जैन साध्वियों का ग्राम चारखेड़ा में मंगल प्रवेश*…. *गुरुभक्तों ने लिया दर्शन-सानिध्य का लाभ*




खिरकिया चतुर्मास पूर्ण कर जैन साध्वियों का ग्राम चारखेड़ा में मंगल प्रवेश
गुरुभक्तों ने लिया दर्शन-सानिध्य का लाभ

रिपोर्ट:यश पांडे
खिरकिया। “जीवन परिवर्तन महोत्सव” चतुर्मास 2025 को साआनंद पूर्ण कर आचार्य भगवन 1008 श्री रामलालजी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्रद्धेय श्री राजेश मुनि जी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी शासन दीपिका साध्वी श्री प्रज्ञा श्री जी म.सा., साध्वी श्री प्रेक्षा श्री जी म.सा., साध्वी श्री प्रणति श्री जी म.सा. (खिरकिया–छीपाबड़ ग्राम की बेटी) तथा साध्वी श्री प्रशस्ति श्री जी म.सा. ठाणा–4 का ग्रामानुग्राम विचरण जारी है।
रविवार, 23 नवंबर 2025 को साध्वी संघ ने हरदा से प्रातः 7 बजे प्रस्थान कर लगभग 10 किलोमीटर का विहार किया और ग्राम चारखेड़ा में बसंत गुर्जर के निवास पर सुखसाता पूर्वक मंगल प्रवेश किया।
सोमवार प्रातः लगभग 7 बजे साध्वीजी संघ द्वारा टिमरनी पधारने की संभावना है। आगे संघ का विहार सिवनी–मालवा दिशा में संभावित रहेगा।
विहार सेवा – अनमोल सेवा
विहार सेवा का पुण्य लाभ लेते हुए खिरकिया जैन श्री संघ के
सुगन भंडारी, राजकुमार रांका, आशीष समदड़िया, आदेश विनायक्या, सुमित भंडारी, अमन समदड़िया,
इंदौर संघ से दिलीप गोठी, श्वेता गोठी,
टिमरनी जैन समाज से जय मेहता, अभय जैन, सौरभ जैन, यश जैन, गौरव जैन, गर्वित जैन आदि ने सेवा-सहयोग प्रदान किया।
हरदा, खिरकिया एवं सिवनी–मालवा के अनेक गुरुभक्तों ने दर्शन और सानिध्य का लाभ लिया।
बसंत गुर्जर परिवार की सेवा भावना प्रशंसनीय
ग्राम चारखेड़ा में बसंत गुर्जर परिवार द्वारा प्रदत्त सेवा, विनम्रता और भक्तिभाव अनुकरणीय रहे।
देखे वीडियो










