*जया किशोरी होंगी बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की हिंदू सनातन यात्रा” में शामिल, वीडियो जारी कर की अपील* ….*(देखे वीडियो)*

जया किशोरी होंगी सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में शामिल होंगी
दिल्ली से वृंदावन धाम तक धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश

रिपोर्ट :यश पांडे
देखे वीडियो
नई दिल्ली। श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आशीर्वाद से 7 से 16 नवंबर 2025 तक सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा दिल्ली से वृंदावन धाम तक निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य सनातन धर्म, गाय, गंगा और सामाजिक समरसता की रक्षा का संदेश देना है।
कथा वाचक जया किशोरी जी ने भी एक वीडियो जारी कर सभी श्रद्धालुओं से इस यात्रा में शामिल होने की भावनात्मक अपील की है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ कदमों की नहीं बल्कि सनातन की एकता और श्रद्धा की यात्रा है।
कार्यक्रम के प्रमुख संकल्पों में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, धर्मस्थलों को मांस-मदिरा मुक्त करने, माता-पिता के आश्रम स्थापन, और वृंदावन में भव्य मंदिर निर्माण जैसे बिंदु शामिल हैं।




