धर्म

*जीवन परिवर्तन महोत्सव रूपी चातुर्मास पूर्ण कर ग्रामनुग्राम विचरण करते हुए जन जन की जैन साध्वियों का मंगल प्रवेश हरदा में हुआ*

जीवन परिवर्तन महोत्सव रूपी चातुर्मास पूर्ण कर ग्रामनुग्राम विचरण करते हुए जन जन की जैन साध्वियों का मंगल प्रवेश हरदा में हुआ।

रिपोर्ट:यश पांडे

साध्वियों का मसनगांव से हरदा के लिए हुआ विहार।

खिरकिया :- आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब की अज्ञानुवर्तीनी शासन दीपिका साध्वी श्री प्रज्ञा श्री जी महाराज साहब ठाणा 4 जीवन परिवर्तन चातुर्मास 2025 खिरकिया साआनंद संपन्न करके ग्रामानुग्राम विचरण करते हुए आज दिनांक 17/ 11 /2025 को मसनगांव से लगभग 11 किलोमीटर का विहार कर हरदा जैन स्थानक भवन में पधारे । विहार सेवा, अनमोल सेवा है। विहार सेवा का लाभ श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के सुनीता हरकचंद सांड, आशीष समदड़िया – रत्ना समदड़िया,मोहन सोनी,विजेंद्र राजपूत, कुमारी श्रुति रांका,पारस चोरड़िया, मसनगांव के राजू चौधरी सहित हरदा श्री संघ के पंकज बाफना,राजकुमार बाफना,देवेंद्र बाफना एवं श्री संघ की श्राविकाओं ने भी उत्साह पूर्वक लाभ लिया। विहार सेवकों की नवकारसी का लाभ मनोज चपलोद परिवार ने लिया। साथ ही हरदा कलेक्टर महोदय सिद्धार्थ जैन को म.सा. के दर्शन सानिध्य का लाभ लेने हेतु पंकज बाफना,आशीष समदड़िया,मोहन सोनी,विजेंद्र राजपूत,पारस चोरड़िया ने पधारने का आमंत्रण,निवेदन किया उन्होंने भी दर्शन सानिध्य का लाभ लेने की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर श्रावक -श्राविकाएं एवं श्रृद्धाशील गुरु भक्त उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!