धर्म

*जीवन ऐसा बनाएं की दुनिया हमें याद करें – साध्वी श्री प्रज्ञा श्रीजी*… *जो भी कार्य करें, ठोस कार्य करें- साध्वी प्रेक्षा श्रीजी*

जीवन ऐसा बनाएं की दुनिया हमें याद करें – साध्वी श्री प्रज्ञा श्रीजी
जो भी कार्य करें, ठोस कार्य करें- साध्वी प्रेक्षा श्रीजी

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया:- समता भवन में विराजित शासन दीपिका श्री प्रज्ञा श्री जी महाराज साहब ने विहार के अवसर पर कहा कि -हमें अनंत- अनंत पुण्यवाणी से यह मानव भव मिला है। हम इसे व्यर्थ न गवाएं। धर्म- आराधना, साधना करके मानव भव को सार्थक बनाएं। हमें जीवन को ऐसा बनाना है कि दुनिया हमें याद करें। उन्होंने आगे कहा कि पांच इंद्रियां मिलना अच्छा है पर उससे अच्छा मानव शरीर को प्राप्त करना है और सबसे अच्छा मानवता में प्रवेश करना है ।इसी प्रकार बोलना अच्छा है पर सत्य वचन बोलना उससे अच्छा है और सबसे अच्छा हित, मित, मधुर वचन बोलना है। इससे पूर्व श्री प्रेक्षा श्रीजी महाराज साहब ने कहा कि -विहार हमें संकेत देता है कि साधक वीतरागता की ओर कदम बढ़ाए। विहार में साधकों को अनेक परिषह को सहन करना पड़ता है ।साधकों के लिए विहार लगभग आठ माह का होता है। उन्होंने आगे कहा कि -जो भी कार्य करें, ठोस कार्य करें। ठोस कार्य करने से इस दुर्लभ मनुष्य जीवन से कई रहस्य निकलते हैं । महाराज साहब आज विहार करके रमणलाल सांड के निवास पर पहुंचे ।उनके निवास पर बहूओं ज्योति, दीपाली, प्रियंका एवं दीपा सांड ने सामूहिक अभिव्यक्ति में कहा कि- मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल गए ,सतिवर आए हैं । एसडीएम भगेल मैडम,राम खरबड़िया, डॉक्टर अखिलेश राजपूत सहित ग्राम नगर के श्रद्धालुओं ने दर्शन सानिध्य का लाभ लिया श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के मंत्री राजेश मेहता ने भी क्षमायाचना का प्रसंग उपस्थित किया।साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष इंद्रजीत कौर खनूजा ,जनपद अध्यक्ष रानू दशरथ पटेल, वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन, शिवनारायण साध, महेंद्र खनूजा,दीपक माहेश्वरी आदि ने जन-जन के संतों के प्रति कृतज्ञता के भाव ज्ञापित किए।इस अवसर पर श्रावक -श्राविकाएं एवं श्रृद्धाशील उपासक उपस्थित थे। संचालन आशीष समदड़िया ने किया। सभी का आभार हरकचंद सांड ने माना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!