*हरदा में संत समागम: कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सह परिवार साध्वी प्रज्ञा श्रीजी म.सा. का लिया आशीर्वाद, अहिंसा व करुणा के मार्ग पर चलने का मिला संदेश*….. *(देखे वीडियो)*





हरदा में संत समागम: कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने साध्वी प्रज्ञा श्रीजी म.सा. का लिया आशीर्वाद, अहिंसा व करुणा के मार्ग पर चलने का मिला संदेश

रिपोर्ट: यश पांडे
देखे वीडियो
:-
हरदा
भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने वाले, व्यसनमुक्ति प्रणेता आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब की अज्ञानुवर्तीनी शासन दीपिका साध्वी श्री प्रज्ञा श्रीजी म.सा., साध्वी श्री प्रेक्षा श्रीजी म.सा. ठाणा-4, जीवन परिवर्तन महोत्सव चातुर्मास – 2025 का खिरकिया साआनंद संपन्न कर ग्रामानुग्राम विचरण करते हुए हरदा जैन स्थानक भवन में सुखसाता पूर्वक विराजमान हैं।
21 नवंबर 2025 को हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन अपने परिवार सहित साध्वियों के दर्शन एवं सद्सान्निध्य का लाभ लेने स्थानक भवन पहुँचे।
साध्वी श्री प्रज्ञा श्रीजी म.सा. एवं साध्वी श्री प्रेक्षा श्रीजी म.सा. ने अपने प्रेरक प्रवचन में कहा—
“ऐसा कार्य करें जिससे जनता का अहित न हो। जनता की दुआएँ और आशीर्वाद सदा साथ रहें। आपको मिली अहिंसामय धर्म की विरासत करुणा और दया का भाव जगाती है, इसे संजोकर रखें। संत समागम का लाभ जीवन में नई ऊर्जा भरता है।”
साध्वियों एवं कलेक्टर महोदय के मध्य वर्तमान की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु सार्थक विचार-विमर्श भी हुआ।
महासतीयों ने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की ईमानदारी, नैतिकता एवं समता भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया–हरदा द्वारा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, धर्म साहीयका सलोनी जैन एवं बेटी संस्कृति का अभिरामम् साहित्य भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्य:
खिरकिया से – हेमचंद भंडारी, हरकचंद सांड–सुनीता सांड, बसंत भंडारी, मोहन सोनी, आशीष समदड़िया, समता महिला मंडल अध्यक्ष रत्ना समदड़िया, पारस चोरड़िया, अमम समदड़िया
हरदा से – स्मिता शाह, पंकज बाफना, राजकुमार बाफना, देवेंद्र बाफना, विकास शाह, निमेष शाह, प्रशांत बाफना, प्रखर बनवट आदि।










