*दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरदा जिला अलर्ट पर हरदा में पुलिस ने की वाहनों के चेकिंग*… *खिरकिया में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान*… .*देखे वीडियो*






दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरदा जिला अलर्ट पर हरदा में पुलिस ने की वाहनों के चेकिंग…
खिरकिया में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान…
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
दिल्ली के लाल किला मैदान के बाहर हुए कार विस्फोट की घटना के बाद प्रदेश भर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है। इसी क्रम में हरदा जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
हरदा में भी मुख्यमार्गों पर बाहर के जिले से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई और यात्रियों से भी पूछताछ की गई


गाड़ियों की जांच करते ट्रैफिक टी आई उमेश सिंह ठाकुर

सोमवार रात खिरकिया थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख स्थानों — बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कृषि उपज मंडी, मुख्य बाजार क्षेत्र और हरदा–खंडवा स्टेट हाईवे चौक — पर वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन तलाशी ली।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताश की गई

खिरकिया एसडीओपी रॉबर्ट ग्रेवाल ओर टी आई संतोष सिंह चौहान ने सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन ओर मुख्यमार्गों का निरीक्षण भी किया









