मध्य प्रदेश

*छीपाबड़ में कांग्रेस का हाइवे बंद विरोध कर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता* …. *सड़क की बदहाल स्थिति* *को लेकर ओर अन्य जनहित* *से जुड़े कार्यों को लेकर कांग्रेस* *विधायक आर.के दोगने ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने एसडीएम ओर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन*



छीपाबड़ में कांग्रेस का हाइवे बंद विरोध कर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता ….

सड़क की बदहाल स्थिति
को लेकर ओर अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर कांग्रेस विधायक आर.के दोगने ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने एसडीएम सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट:,यश पांडे

नर्मदापुरम–खंडवा स्टेट हाईवे के छीपाबड़ वाले हिस्से की जर्जर हालत और उड़ती धूल–मिट्टी से त्रस्त स्थानीय व्यापारियों व आम जनता ने आज कांग्रेस के आह्वान पर एकजुट होकर जोरदार विरोध दर्ज किया। युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र राजपूत , जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनुरूप बायवार एवं जिला प्रवक्ता असलम पठान के नेतृत्व में छीपाबड़ नगर बंद पूरी तरह सफल रहा। मुख्य बाजार की राह पर उड़ती धूल, मिट्टी और गड्ढों से वर्षों से परेशान व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर कांग्रेस के धरने में शामिल होकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
विधायक डॉ. दोगने ने संभाला मोर्चा, बदहाल सड़क को बताया आमजन का ‘नरक मार्ग’
धरना स्थल पर पहुंचे हरदा–खिरकिया विधानसभा के विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने सड़क की दुर्दशा से परेशान व्यापारियों और रहवासियों की समस्या को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि “छीपाबड़ मुख्य मार्ग की हालत ऐसी है कि धूल-मिट्टी की वजह से व्यापार रुक गया है, लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद प्रशासन की चुप्पी गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।”
उन्होंने मंडी में किसानों की समस्याओं को उठाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए आपराधिक प्रकरणों को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा—
“कांग्रेस कार्यकर्ता न पहले डरे थे, न अब डरेंगे। जनसमस्याओं की आवाज यूं ही बुलंद होती रहेगी।”
चार दिन में सड़क का डामरीकरण शुरू करने का प्रशासनिक आश्वासन
धरने के दौरान एमपीआरडीसी के सहायक प्रबंधक राजकुमार नागले व एसडीएम शिवांगी बघेल मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि चार दिनों के भीतर छीपाबड़ मुख्य मार्ग का डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
सुलभ शौचालय की समस्या भी उठी—15 दिन में समाधान का वादा
धरना स्थल पर ही महाराणा प्रताप चौक पर लंबे समय से शौचालय न होने से यात्रियों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया। विधायक दोगने ने नगर परिषद के सीएमओ और इंजीनियर को निर्देश दिया कि तुरंत स्थान निर्धारित कर 10 से 15 दिन में शौचालय निर्माण शुरू करें।
नगर परिषद के इंजीनियर सिद्धार्थ सोनी ने समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।
विधायक दोगने ने सभी अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा—
“निर्धारित समय सीमा में काम पूरा न हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन और चक्काजाम करेगी।”
कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली को बताया प्रशासन की नाकामी
धरने को संबोधित करने वालों में—
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सोलंकी,
नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी,
सिराली पार्षद बहादुर सिंह ठाकुर,
जिला प्रवक्ता अनुरूप बायवार,
वरिष्ठ नेता बद्री पटेल,
सुनील राजपूत सहित कई नेताओं ने सरकार व विभाग की उदासीनता पर तीखे शब्दों में नाराजगी जताई।
व्यापारियों की भारी भागीदारी—नगर बंद रहा पूर्णतः सफल
धरने और नगर बंद में बड़ी संख्या में व्यापारी और आमजन मौजूद रहे। प्रमुख रूप से
देवेंद्र राजपूत, जितेंद्र राजपूत, प्रवीण पाटिल, असलम पठान, रंजीत राजपूत,
आशीष राजपूत, दुर्गेश तिवारी, जितेंद्र सोनी, गोविंद राजपूत,
विजेंद्र राजपूत, अमन खरबड़िया, नरेंद्र आठनेर, अनिल मालाकार,
जगदीश बघेल, सावन शर्मा, मंजीत बघेल, रमेश बाबूजी, विनय मालवीय,
यशवंत राजपूत, मूसा भाई, हार्दिक जायसवाल शक्ति सिंह राजपूत सहित
छीपाबड़ मुख्य मार्ग के सभी व्यवसायी बंद और धरने में शामिल रहे।
आभार व्यक्त
कार्यक्रम की सफलता के बाद युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र राजपूत ने सभी व्यापारियों, जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।






Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!