मध्य प्रदेश

*ब्राह्मणों आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं:राजपूत परिषद* ….. *IAS संतोष वर्मा के ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक बयान के बाद भड़का राजपूत समाज* … *राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष बद्री पटेल सांघवा ओर तहसील अध्यक्ष शंकर सिंह राजपूत ने जताया कड़ा विरोध कहा ब्राह्मण हमारे लिए सदैव पूजनीय हमे सभी समाजों का आदर करना चाहिए*




*ब्राह्मणों आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं:राजपूत परिषद*

*IAS संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक बयान के बाद भड़का राजपूत समाज*

*राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष बद्री पटेल सांघवा ओर तहसील अध्यक्ष शंकर सिंह राजपूत ने जताया कड़ा विरोध कहा ब्राह्मण हमारे लिए सदैव पूजनीय हम सभी समाजों का आदर करना चाहिए*

रिपोर्ट: यश पांडे

ब्राह्मण समाज पर IAS संतोष वर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी से राजपूत परिषद आक्रोशित, कड़ी कार्रवाई की मांग

 

ब्राह्मण समाज के प्रति आईएएस संतोष वर्मा द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजपूत समाज और उसके संगठनों में तीव्र विरोध उभरकर सामने आया है। IAS संतोष वर्मा द्वारा आरक्षण को लेकर दिए गए विवादित बयान ने न सिर्फ ब्राह्मण समुदाय को आहत किया है, बल्कि विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इसे अत्यंत अमर्यादित और समाज को बांटने वाला करार दिया है।

राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष बद्री पटेल तथा जिला अध्यक्ष शंकर सिंह राजपूत ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज पर की गई इस तरह की टिप्पणी किसी भी रूप में स्वीकार योग्य नहीं है। एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी से इस तरह की अपेक्षा रहती है कि वह सभी समुदायों का सम्मान करे, लेकिन IAS संतोष वर्मा का बयान निंदनीय और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुँचाने वाला है।

राजपूत परिषद ने इस प्रकरण पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती, तो समाज के लोग व्यापक आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी बद्री पटेल सांघवा ने कहा ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी ब्राह्मण समाज को हम सभी आदर और सम्मान के भाव से देखते है एक प्रशासनिक अधिकारी से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं कर सकते है उनके इस बयान की हम घोर निंदा करते है

राजपूत परिषद के तहसील अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी शंकर सिंह राजपूत ने कहा हमें सभी समाजों का आदर और सम्मान करना चाहिए IAS अधिकारी सभी समाजों के लिए एक प्रतिष्ठित पद होता है जिसका सभी अनुसरण भी करते है पर IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी गलत है राजपूत परिषद इसका विरोध करती है ब्राह्मण हमारे लिए सदैव पूजनीय है और हम सभी समाजों का आदर और सम्मान करते है

परिषद के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि ऐसी विचारधारा रखने वाले व्यक्ति का सरकारी सेवा में बने रहना प्रशासन की छवि के विपरीत है। अतः संतोष वर्मा को सेवा से बर्खास्त कर समाज से माफी मांगने के लिए बाध्य किया जाना चाहिए।

समाज के कई अन्य संगठन भी इस टिप्पणी के विरोध में आगे आए हैं और जल्द ही संयुक्त प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में है






Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!