*भावांतर योजना के अंतर्गत किसानों को परेशानी ना हो:मनोज गोदारा*…. *किसानों को हो रही समस्या के चलते मंडी प्रशासन से मिले स्वतंत्र किसान संगठन के पदाधिकारी*





—
*भावांतर योजना के अंतर्गत किसानों को परेशानी ना हो:मनोज गोदारा*
*किसानों को हो रही समस्या के चलते मंडी प्रशाशन से मिले स्वतंत्र किसान संगठन के पदाधिकारी*
रिपोर्ट:यश पांडे
मध्य प्रदेश सरकार की भावांतर योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा खिरकिया मंडी में 24.10.2025 से 06.11.2025 तक सोयाबीन की तुलवाई कराई गई। इस अवधि में कुल 1926 किसानों ने सोयाबीन तुलवाई।
इनमें से 1752 किसानों को भावांतर की राशि प्राप्त हो चुकी है, जबकि 174 किसानों के खातों में राशि नहीं पहुँची, जिसके कारण किसान लगातार मंडी के चक्कर लगा रहे हैं।
आज इस समस्या को लेकर स्वतंत्र किसान विचारक मनोज गोदारा तथा अन्य किसानों ने मंडी अधिकारी रामनारायण उज्जैनिया से विस्तृत चर्चा की।
चर्चा के दौरान अधिकारी द्वारा बताया गया कि
12 किसानों के डीवीडी आधार लिंक न होने के कारण राशि नहीं डल पाई है।
शेष 162 किसानों की भावांतर राशि संबंधी समस्या के समाधान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया है।
बैठक में उपस्थित किसानों में
रवि गौर (नदियाखेड़ा), ललित सारण (चौकड़ी), विजय मीणा (दीपगांव), प्रदीप मालवीय (चारवा), सरदार राजपूत (बेड़ी), नितिन रामनारायण मीणा (बेड़िया) सहित अन्य ग्रामों के किसान बंधु उपस्थित रहे।










